Bihar Weather Update: 3 सितंबर को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!

न्यूज तक डेस्क

• 08:04 PM • 02 Sep 2026

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच 3 सितंबर को कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. IMD ने अररिया, भभुआ, गया, किशनगंज, रोहतास और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए 3 सितंबर को बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम, तापमान और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान.

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में मानसून की गतिविधियां अभी भी सक्रिय बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 3 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

3 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

3 सितंबर को उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा का पूर्वानुमान है. बारिश की बात करें तो 3 सितंबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में कई स्थानों, उत्तर-मध्य बिहार में कुछ स्थानों, उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकांश स्थानों, दक्षिण-पश्चिम बिहार में कई स्थानों, दक्षिण-मध्य बिहार में कुछ स्थानों और दक्षिण-पूर्व बिहार में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

3 सितंबर को मौसम विभाग ने अररिया, भभुआ, गया, किशनगंज, रोहतास और सीवान में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह है.

तापमान में क्या बदलाव होगा?

मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार, 3 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार में भी अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस, जबकि दक्षिण-पूर्व बिहार में 32-34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 सितंबर को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है और कटिहार, किशनगंज, सीवान तथा पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद भी कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा है. खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द पक्के भवन में शरण लेने, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने और शहरों के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है.

पुल के अभाव में टूटी सांसें: बिरनी के हमले से घायल महिला की खाट पर नदी पार करने के दौरान बिगड़ी तबीयत, देवघर में मौत