Bihar Weather Update: 7 अगस्त को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 07:42 PM • 06 Aug 2026

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 7 अगस्त 2026 के लिए राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 4 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा, कहां भारी बारिश होगी, तापमान कितना रहेगा और अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे की मौसम सुहावना बना हुआ रहा. इसी बीच IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 7 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

Read more!

7 अगस्त को किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), गया और रोहतास जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

इन इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

7 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

कहां कितना रहेगा तापमान?

7 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

  • उत्तर-पश्चिम बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • उत्तर-मध्य बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • उत्तर-पूर्व बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • दक्षिण-पश्चिम बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • दक्षिण-मध्य बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • दक्षिण-पूर्व बिहार: अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस

अगले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 10 अगस्त के दौरान भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 8 और 9 अगस्त को उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि 10 अगस्त तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान लोग खुले स्थानों पर न रहें. तेज हवा और बारिश के समय मजबूत इमारत में शरण लें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. भारी बारिश वाले जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें, क्योंकि जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

'ना मैं फेक हूं, ना फेकपना बर्दाश्त है', भोजपुरी बवाल के सेट पर पावर स्टार पवन सिंह किसपर हुए आगबबूला?