Bihar Weather Today: बिहार में 7 मई को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि... मौसम विभाग ने कई जिलों जारी किया येलाे अलर्ट

Bihar Weather Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 7 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar weather Update Today
Bihar weather Update Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे तपती गर्मी से राहत तो मिल रही है. हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में चलने वाले आंधी तूफान ने लाेगों की चिंताए बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून सिजन के एक्टिव होने और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मौसम काफी अनिश्चित बना हुआ है. कहीं हल्की बूंदाबांदी से खुशनुमा माहौल है तो कहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और ओलावृष्टि जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं. इस बीच अब एक फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में आज के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Read more!

बिहार में 7 को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 मई को बिहार के कई जिलों में भारी उथल-पुथल की संभावना है. मौसम विभाग ने समस्तीपुर, सारण, सिवान और वैशाली जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. यहां ओलावृष्टि के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजल  की आशंका है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों, जिनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, और भागलपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, वहां भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन के समय पक्के मकानों में शरण लेने और बिजली के खंभों व ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और दक्षिण मध्य बिहार के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल भीषण लू जैसी स्थिति नहीं है. राज्य में पिछले दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गया, अररिया और रोहतास में 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाएगी.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

वहीं आने वाले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. 8 मई को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों जैसे सुपौल, अररिया, और किशनगंज में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि शेष राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. 9 और 10 मई को एक बार फिर सक्रियता बढ़ेगी और राज्य के अधिकांश भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मेघ गर्जन का अनुमान है. राहत की बात यह है कि 12 मई से मौसम पूरी तरह शुष्क होने की उम्मीद है और फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में आने से उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में फिर से बदलाव दिख सकता है.

    follow google news