कहीं तेज बारिश तो कहीं बिजली गिरने का खतरा... बिहार में 8 जुलाई को बदलेगा मौसम, IMD ने 24 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

07 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 7 2026 4:11 PM)

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा.

बिहार में मौसम ने ली करवट
बिहार में मौसम ने ली करवट
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों मानसून पूरी तरह मेहरबान है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं  8 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Read more!

बिहार में 8 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज यानी 8 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. इसमें दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलें शामिल हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अररिया, भभुआ, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिलें में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के 8 जुलाई 2026 को बिहार के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं.

बिहार में मानसून की स्थिति

वहीं मानसून की स्थिति की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है और जल्द ही पूरे देश को कवर कर सकता है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और मानसून की रेखा झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है. इसी वजह से बिहार में बारिश का दौर बना हुआ है. विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित पक्के मकानों में ही रहें. लगातार बारिश के कारण शहरों और निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है, वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका जताई गई है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 9 और 10 जुलाई को मधुबनी और सुपौल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं 10 और 11 जुलाई को पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 11 जुलाई को मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके विपरीत, 9 और 10 जुलाई के दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों, जैसे कि बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, पटना, गया, और नालंदा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत पर टली सुनवाई, बॉडीगार्ड के अवैध हथियार को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा