Bihar Weather Update: 9 सितंबर को कहां होगी बारिश, कहां चलेगी तेज हवा? जानिए पूरे बिहार का मौसम

न्यूज तक डेस्क

• 08:00 PM • 08 Sep 2026

Bihar Weather Update: बिहार में 9 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है. जानिए 9 से 14 सितंबर तक बिहार के मौसम का पूरा अपडेट, जिलेवार बारिश और तेज हवा की चेतावनी के साथ.

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर रही है. अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 9 सितंबर को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

9 सितंबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

9 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम बिहार में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस क्षेत्र में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

9 सितंबर को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए खास चेतावनी जारी की है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 10 सितंबर को गया, सारण और सीवान में भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है.

11 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. इसके बाद 12 सितंबर को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार, जबकि 13 और 14 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

बारिश को लेकर क्या है मौसमी सिस्टम?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है. हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर बना हुआ है और समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. मानसून ट्रफ भी बिहार के आसपास के क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके अलावा 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से तथा उससे सटे तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा झा आखिर कैसे आई शराब तस्करी के खेल में? पता चली नई कहानी!