Bihar Weather Update: बिहार के कई इलाके में लोग मौसम की मार झेल रहे हैं. लगातार बढ़ रहें सिहरन वाले ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है और पछुआ हवाएं लगातार इस ठंड को और बढ़ा रही है. कई जिलों में तो लोग अब अंगीठी के सहारे अपना सुबह-शाम गुजार रहें है. ठंड की मार के साथ-साथ सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे ने भी लोगों को हद तक परेशान कर रखा है. कोहरा की वदह से लोग सुबह कहीं काम से निकलने से कतरा रहे हैं. मंगलवार की बात करें तो राज्य के अधिकांश इलाके कोहरे की चपेट में थे. मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ-साथ शीतलहर भी चलेगी.
ADVERTISEMENT
कोहरा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह-शाम कोहरा देखने को मिला. कोहरे के साथ-साथ पश्चिचम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में हवाएं चली, जिसने और ठंड बढ़ा दी है. तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस अररिया के फारबिसगंज का रिकॉर्ड किया गया. वहीं समस्तीपुर का पूसा 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा. कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी भी घट गई जिससे की दुर्घटना की संभावना बढ़ गई.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 16 दिसंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही कहीं भी बारिश नहीं होगी, लेकिन सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज(उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर(उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार(उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल(दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद(दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया(दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
7 दिनों में और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में एक बार फिर बिहार में ठंड और बढ़ेगी. इस दौरान 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसमें खासकर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. अधिकतम तापमान यानी दिन के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा. अगले दिनों तक तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरा भी घना होगा, जिससे की विजिबिलिटी पर गहरा असर पड़ेगा.
साथ ही मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर भी चेताया है. उनके अनुमान के मुताबिक 22 दिसंबर के बाद राज्य के कई जिलों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनेगी और इस दौरान दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे जा सकता है. कुल मिलाकर इस दौरान दिन के समय भी ठंड काफी ज्यादा महसूस होगी.
यह खबर भी पढ़ें: हिजाब मामले में महबूबा मुफ्ती ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा, अखिलेश यादव ने उनकी उम्र पर कसा तंज
ADVERTISEMENT

