बिहार में ठिठुरन वाली ठंड का दौर लगातार जारी है. सुबह और रात के वक्त अभी भी तापमान कम हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी एक बड़ी परेशानी क्योंकि घने कोहरा की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जा रही है, जिससे लोग यात्रा करने से कतरा रहे है. इसी बीच मौसम विभाग ने 20 जनवरी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक आज भी ठंड और कोहरे से कोई राहत नहीं मिलने वाली है और साथ ही कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का हाल?
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में ठंड और कोहरा का असर पूरी तरह दिखा है. कोहरा की वजह से कई जिलों में विजिबिलिटी 25 मीटर तक रिकॉर्ड की गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान कैमूर में 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड किया गया.
20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी को भी बिहार में ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी. दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी. साथ ही पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया. विभाग के मुताबिक इन जिलों में सुबह के समय एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2–3 दिनों में बिहार के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा. 21 जनवरी के बाद मौसम में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

