Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड; अगले 48 घंटों में 35 डिग्री के पार जाएगा पारा, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवा की विदाई के साथ ही गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है जिससे फरवरी में ही पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और मार्च की शुरुआत से ही राज्य में भीषण तपिश का दौर शुरू हो सकता है.

Bihar weather update today
Bihar weather update today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather 28 February: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, अभी फरवरी का महीना खत्म ही हुआ है कि राज्य के कई जिलों में मार्च-अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है. पछुआ हवाओं की विदाई के साथ ही बिहार में गर्मी ने दस्तक दे दी है और गुलाबी ठंड अब गायब होने के कगार पर है.

Read more!

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है. कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, शेखपुरा और बांका जैसे जिलों में गर्मी के तीखे तेवर दिखने शुरू हो गए हैं. कैमूर में पारा 31.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस समय के सामान्य तापमान से अधिक है. राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है.

मार्च की शुरुआत में और बढ़ेगी तपिश

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. मार्च की शुरुआत से ही कई इलाकों में पारा 33 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दोपहर की चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है.

सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक (न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री) की वजह से 'वायरल फीवर' का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलते समय पर्याप्त पानी पिएं और अचानक से ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें.

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश या आंधी-तूफान के कोई आसार नहीं हैं. पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. होली से पहले गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है, जिससे मार्च के पहले हफ्ते में ही लोगों को कूलर और एसी की जरूरत महसूस होने लगेगी.

ये भी पढ़ें: बक्सर: शादी में डांसर के साथ शर्मनाक हरकत हो गई वायरल, फिर ASI मनीष कुमार पर हो गया ये एक्शन

    follow google news