Bihar Weather Today: बिहार में कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Bihar weather update: बिहार में मौसम ने अचानक दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. दक्षिणी हिस्सों में जहां भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए खास अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar weather Update
Bihar weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर राज्य का दक्षिणी हिस्सा भीषण गर्मी और तपिश की चपेट में है, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही ने लोगों की उम्मीदें जगा दी हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम का दौर जारी है, जिससे चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में मौसम की स्थिति में बदलाव और कुछ विशेष जिलों के लिए चेतावनियां भी जारी की हैं.

Read more!

बिहार में 23 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

माैसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 अप्रैल को बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, उत्तर-पूर्व बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे वहां के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. अन्य संभागों जैसे उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण), उत्तर-मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली) और संपूर्ण दक्षिण बिहार में धूप का कड़ा रुख बना रहेगा. विभाग ने आज के लिए कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन 24 अप्रैल से उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन का अलर्ट जरूर दिया है.

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में रोहतास 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की आशंका है. पटना, गया, औरंगाबाद और नवादा जैसे जिलों में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है, जिससे दोपहर के समय लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहेगा, जिससे रातें भी अब गर्म होने लगी हैं.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

वहीं,  आने वाले 48 घंटों में राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 24 अप्रैल को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जैसे उत्तर बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज आंधी (50-60 किमी/घंटा) चलने की प्रबल संभावना है. वहीं, 25 अप्रैल को बारिश और आंधी का यह प्रभाव उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में भी दिखने के आसार हैं. दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों (बक्सर, भोजपुर, रोहतास) में फिलहाल राहत के संकेत नहीं हैं और वहां अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश कुमार की नई चाल से BJP की बढ़ी टेंशन! JDU ने रखी बड़ी मांग

    follow google news