Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त 2026 को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मानसून ट्रफ और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक बने वेल-मार्क लो प्रेशर सिस्टम के असर से मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में आकाशीय बिजली के चमकने की भी आशंका है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, इसलिए उमस बनी रह सकती है. हालांकि बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.
2 अगस्त के लिए किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को बिहार के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. इनमें अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिलों में बादल के गरजने,बिजली चमकने, भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के अधिकांश जिलों के साथ दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों में भी गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान बिहार के मौसम में मानसून का असर बना रहेगा. इस दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों के साथ दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सिवान और वैशाली जिलों में भी गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: सिपाही-ASI नहीं रोक सकेंगे गाड़ी, ADG ट्रैफिक का कड़ा फरमान
ADVERTISEMENT


