Bihar Mausam Update: बिहार में मानसून-पूर्व की सक्रियता बनी हुई है, जिससे मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. इस बदलते मौसम के साथ ही राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं, जो भीषण गर्मी से राहत तो दिला रहे हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ने नया बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आज प्रदेश के कई 19 जिलों ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD के मुताबिक, आने वाले अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग अलग इलाकों में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा हैं.
ADVERTISEMENT
बिहार में 4 मई को कैसा रहेगा मौसम?
माैसम विभाग ने अनुसार, आज यानी 4 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व भागों में बादल गर्जने के साथ ही बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार इस दौरान हवा ही रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व के जिलों में भी बादल गर्जने और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां बादल गर्जने और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है. वहीं, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां भी भारी बारिश हाेने, बादल गरजने, बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा 50-60 कि.मी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है.
बिहार में तापमान का पूर्वानुमान
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस से 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. अगले 5 दिनों तक राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जिससे फिलहाल तापमान का स्तर स्थिर बना रहेगा.
आने वाले दिनों कैसा रहेगा बिहार का मौसम
आने वाले दिनों में भी राज्य का मौसम सक्रिय रहेगा. 5 मई को राज्य के अधिकांश भागों में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, 6 और 7 मई को भी उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.
ADVERTISEMENT


