Bihar Weather Update: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच 28 अप्रैल को इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ कटिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत ने सबको दहला दिया है. मौसम विभाग ने आज सभी जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है.

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है. राज्य के कई इलाकों में जहां सूरज आग उगल रहा है और भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने (वज्रपात) की खबरें डरा रही हैं. सबसे दुखद खबर कटिहार जिले से सामने आई है, जहाँ आसमानी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बिहार के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं.

Read more!

इन जिलों के लिए जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट'

मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. इसमें उत्तर बिहार और गंडक बेल्ट के कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं. इन इलाकों में प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है क्योंकि यहाँ मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है.

राजधानी पटना समेत कई जिलों में 'येलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट के अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. इसमें राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जैसे जिले शामिल हैं. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है.

झमाझम बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश को लेकर बड़ा अनुमान है. विशेष रूप से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार में तेज बारिश को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है. इसके अलावा पटना से लेकर मुजफ्फरपुर और गया तक हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति से अब लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान: 29 अप्रैल को भी बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि राहत और बारिश का यह सिलसिला सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगा. आने वाले दिनों, खासकर 29 अप्रैल को भी बिहार के अधिकतर जिलों में ऑरेंज अलर्ट बरकरार रहेगा. कल यानी 29 तारीख को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जैसे जिलों में तेज बारिश का बड़ा अलर्ट है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

    follow google news