Bihar Weather Update: बिहार में पलट गया मौसम का मिजाज! 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Bihar Weather 11 March: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 11 मार्च को मौसम बदलने का अनुमान जताया है. पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज समेत कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

Bihar Weather Update today
Bihar Weather Update today(Representational Image)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. गर्मी का असर बढ़ने के बीच कई इलाकों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 11 मार्च को राज्य के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. हालांकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा, लेकिन सीमावर्ती और उत्तरी जिलों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ दिख सकता है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहा. हालांकि पश्चिम चंपारण जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27.8 से 34.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे ज्यादा तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 से 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम तापमान 19.7 डिग्री मधेपुरा में दर्ज हुआ. इसके अलावा पटना, शेखपुरा और मधुबनी जिलों में 22 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चलीं. 

11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बाकी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. वहीं न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा और उसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर बाद में बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है.

यह खबर भी पढ़ें: बिहार में मची सियासी हलचल! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले RJD विधायक ने दिया बड़ा 'ऑफर' 

    follow google news