बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न... IMD ने 8 जून को 14 जिलों में जारी किया आंधी और तेज बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. 8 जून के लिए 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने की चेतावनी दी है. अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार भी तेज हो सकती है.

बिहार में 8 जून को IMD ने जारी किया 14 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में 8 जून को IMD ने जारी किया 14 जिलों में येलो अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई. वहीं इसके साथ ही कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की बात कही गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से बिहार के अलग-अलग जिलों मौसम के अलग रंग देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तर और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी, जबकि कुछ मैदानी इलाकों को अभी चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. 

Read more!

8 जून को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभा के मुताबिक 8 जून को बिहार के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में एक-दो स्थानों पर बादल  गरजने, बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसमे मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जैसे जिलों शामिल हैं. इन जिलों के लोगों को मौसम खराब होने पर IMD ने सावधानी बरतने की अपील की है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों का भी पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार राज्य में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. 9 जून को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके बाद 10 और 11 जून को अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में मौसम और ज्यादा आक्रामक हो सकता है, जहां आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी, जिससे राज्यभर में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: दीपक प्रकाश की कुर्सी पर मंडराया संकट! मंत्री बने रहेंगे या देना होगा इस्तीफा? जानिए क्या है पूरा मामला

    follow google news