BPSC Recruitment 2026: बीपीएससी को 18 पदों पर 7 महीने तक नहीं मिला एक भी कैंडिडेट, फिर शुरू करनी पड़ी भर्ती प्रक्रिया

ऋचा शर्मा

28 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 28 2026 4:46 PM)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है. आयोग ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि पहली बार आवेदन आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित पदों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके थे. अब आयोग को उम्मीद है कि दूसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अधिक संख्या में योग्य अभ्यर्थी आवेदन करेंगे.

NewsTak
BPSC ने 18 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

BPSC ने 18 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की

point

7 महीने तक पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के बाद लिया गया फैसला

point

2 अगस्त से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

point

अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के 4 पद होगी भर्ती

point

उप निदेशक के 14 पद पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है. आयोग ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि पहली बार आवेदन आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित पदों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके थे. अब आयोग को उम्मीद है कि दूसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अधिक संख्या में योग्य अभ्यर्थी आवेदन करेंगे.

Read more!

18 पदों पर दोबारा मांगे गए आवेदन

यह भर्ती गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत की जा रही है. इसमें अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के 4 पद और उप निदेशक के 14 पद शामिल हैं. यानी कुल 18 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 2 अगस्त से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

कारखाना निरीक्षक अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना

BPSC ने कारखाना निरीक्षक परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. आयोग ने 28 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों को इस अवधि में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था, उन्हें नई तारीख का इंतजार करना होगा. आयोग ने कहा है कि संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी.

सहायक वन संरक्षक अभ्यर्थी जल्द चुनें ऐच्छिक विषय

बिहार वन सेवा के मूल कोटि के सहायक वन संरक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने दो ऐच्छिक विषयों का चयन नहीं किया है. आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.ऑनलाइन विषय चयन का लिंक 30 जुलाई से 18 अगस्त तक सक्रिय रहेगा. इसी अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने दोनों ऐच्छिक विषयों का चयन करना होगा. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद विषय चयन का अवसर नहीं दिया जा सकता है.

सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा की Answer Key जारी

आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा की उत्तरकुंजी भी जारी कर दी है. सामान्य अध्ययन, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान और जीवन एवं पर्यावरण विज्ञान विषयों की Answer Key वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.यह परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब जारी उत्तरकुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

जो उम्मीदवार अग्निशमन विभाग की इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 2 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर पूरा करें. वहीं सहायक वन संरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ऐच्छिक विषयों का चयन कर लें. सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार भी जारी Answer Key का मिलान कर अपनी आगे की तैयारी की रणनीति बना सकते हैं.