BPSC TRE 4 का बदल गया फॉर्म भरने का तरीका, एक गलती पड़ेगी भारी

BPSC TRE 4.0 के तहत 46,882 शिक्षकों की भर्ती के लिए 19 अप्रैल तक विज्ञापन जारी होगा. आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव हुए हैं और परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच होगी.

बिहार
बिहार

हर्षिता सिंह

follow google news

बिहार में शिक्षक बनने का सपना संजोए लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. लंबे समय के इंतजार और छात्रों के निरंतर आंदोलन के बाद अब BPSC TRE 4.0 (शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 4) का रास्ता साफ हो गया है. सम्राट चौधरी की नई सरकार आते ही भर्ती प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है और आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि 19 अप्रैल तक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

Read more!

46 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली

इस बार BPSC कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की बहाली करने जा रहा है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे. शिक्षा विभाग में सबसे अधिक रिक्तियां हैं, जिनमें प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए अकेले 10,778 पद शामिल हैं.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार की भर्ती में आयोग ने फॉर्म भरने के नियमों और प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं. अभ्यर्थियों की एक छोटी सी गलती उन्हें नौकरी से हाथ धोने पर मजबूर कर सकती है:

  • 38 जिलों का विकल्प अनिवार्य: अब अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय बिहार के सभी 38 जिलों का विकल्प प्राथमिकता के आधार पर देना होगा. यदि कोई अभ्यर्थी कम विकल्प चुनता है और उसकी रैंक के अनुसार उन जिलों में जगह नहीं होती, तो उसका चयन रद्द हो सकता है.
  • पहले पेमेंट, फिर फॉर्म: पहले की प्रक्रिया के विपरीत, इस बार अभ्यर्थियों को पहले फीस (Payment) जमा करनी होगी, उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन का लिंक सक्रिय होगा.
  • तीन चरणों में आवेदन: फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब तीन स्टेप्स में पूरी होगी-

स्टेप 1: वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)

स्टेप 2: प्रोफाइल तैयार करना

स्टेप 3: मुख्य ऑनलाइन फॉर्म भरना

परीक्षा की तारीखें भी तय

आयोग ने परीक्षा का संभावित कैलेंडर भी साझा किया है. TRE 4.0 की परीक्षाएं 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी. अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन आयोग ने सलाह दी है कि अंतिम समय की भीड़ और वेबसाइट क्रैश से बचने के लिए समय पर OTR और प्रोफाइल तैयार रखें.

सम्राट चौधरी सरकार का एक्शन

लगातार सोशल मीडिया और सड़कों पर छात्रों के आंदोलन के बाद अब नीतीश सरकार के जाने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस भर्ती प्रक्रिया में भारी तेजी आई है. अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी थी कि यदि भर्ती नहीं निकली तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसके बाद अब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है.

 

    follow google news