BPSSC, BPSC, BSSC प्रोटेस्ट छात्र नेता अमन, अनुज और जाह्नवी भेजे गए जेल

अनिकेत कुमार

• 01:46 PM • 16 Sep 2026

पटना में छात्र आंदोलन के दौरान हुए बवाल के मामले में अमन कुमार, अनुज और जाह्नवी को जेल भेज दिया गया है. मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी. गिरफ्तारी के बाद सभी का मेडिकल कराया गया और फिर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई हुई.

student leaders aman-anuj janvi sent to jail
छात्र नेता भेजे गए जेल
Google CTA

पटना में बीते मंगलवार को बिहार दरोगा, BSSC और BPSC 70वीं के मुद्दे पर छात्रों ने एक बड़ा प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को लीड करने वाले छात्र नेता अमन कुमार, अनुज और जानवी को जेल भेज दिया गया है. दरअसल बीते दिन पटना के गांधी मैदान से छात्रों का एक बड़ा कुनबा पैदल मार्च करते हुए सीएम आवास घेरने के लिए निकला था. जिसे पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया. हालांकि छात्र और पुलिस के बीच जेपी गोलंबर के पास लगे बैरिकइटिंग को तोड़ने के लिए खूब झड़प हुई इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच में खूब धक्का-मुक्की हुई थी. दोनों के बीच काफी कहा-सुनी भी देखने को मिला था.

Read more!

क्या हुआ मंगलवार के आंदोलन में?

हालांकि इस के बाद छात्र पुलिस को चकमा देकर पीछे हटे और होते गांधी मैदान गेट नंबर 10 के सामने एग्जिबिशन रोड के ऊपर बने फ्लाई ओवर का रास्ता पकड़ लिया. वह फ्लाईओवर सीधा विधानसभा की तरफ जाता है. पुलिस को लगा की छात्रा डाकबंगला चौराहा पहुंचेंगे मगर छात्रों ने पुलिस को चकमा देते हुए सीधा विधानसभा का रास्ता पकड़ लिया. उसके बाद पुलिस को इन छात्रों को रोकना काफी मुश्किल रहा. छात्र तीतर- भीतर होते हुए पुलिस के साथ झड़प करते हुए विधानसभा के करीब तक पहुंच गए. 

पहले पेशी फिर छात्र नेताओं को जेल 

हालांकि इसके बाद पुलिस ने कई छात्रों और छात्र नेताओं को डिटेन किया. जिन्हें पटना के अलग-अलग थानो में रखा गया था. हालांकि देर रात तक लगभग छात्रों को पुलिस ने छोड़ दिया. लेकिन पुलिस ने छात्र नेता अमन, अनुज और जाह्नवी को अपने हिरासत में ही रखा. अनुज और अमन के ऊपर पहले से आंदोलन को लेकर के FIR दर्ज थे. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात इन तीनों का मेडिकल कराया, बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने उनकी पेशी कराई गई और उसके बाद इन तीनों को बेऊर् जेल भेज दिया गया है.

छात्र नेताओं का सरकार पर हमला 

जेल जाने से पहले तीनों छात्र नेताओं ने कहा कि वह छात्रों के लिए आवाज उठा रहे थे ताकि बिहार दरोगा परीक्षा रद्द हो, बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द हो साथ ही साथ बीएसएससी की परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाए लेकिन इसके लिए उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है.