BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 1:15 बजे आ जाएगा रिजल्ट, यहां करें चेक

BSEB 10th result 2026: बिहार बोर्ड आज 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर रहा है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.

BSEB 12th Result 2026
BSEB 12th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

BSEB Matric Result 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं की धड़कनें अब तेज हो गई हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया जाएगा.

Read more!

इस खास मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे. बोर्ड कार्यालय में होने वाले एक प्रेस इवेंट के दौरान नतीजों के साथ-साथ इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी.

कहां और कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, इसलिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

परीक्षाफल को वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर देखा जा सकता है.

रिजल्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका:

  • ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • होमपेज पर आपको Metric Result 2026 का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.
  • Submit बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का PDF डाउनलोड करना या प्रिंटआउट लेना न भूलें.

छात्रों के लिए एक छोटी सी सलाह

रिजल्ट के वक्त वेबसाइट थोड़ी स्लो हो सकती है इसलिए घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें. आपकी महीनों की मेहनत का परिणाम अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है.

ये भी पढ़ें: BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट फटाफट यहां देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

    follow google news