दीपक प्रकाश को MLC बनाने के पीछे क्या थी रणनीति? पिता उपेंद्र कुशवाहा ने बताई अंदर की पूरी कहानी

हर्षिता सिंह

06 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 6 2026 11:26 AM)

Deepak Prakash Bihar MLC: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के विधान परिषद सदस्य मनोनीत होते ही सियासी हलचल तेज हो गई. इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मंत्री बनने के समय ही उन्हें एमएलसी भेजने का फैसला एनडीए नेतृत्व ने तय कर लिया था.

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मंडराया संकट
दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर मंडराया संकट
Google CTA

Deepak Prakash MLC:  बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आखिरकार बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य मनोनीत कर दिए गए हैं. राज्यपाल की ओर से राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति मिलने के बाद उनके मनोनयन पर आधिकारिक मुहर लग गई है. देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर दीपक प्रकाश की विधान परिषद में एंट्री हुई है. 

Read more!

दीपक प्रकाश के एमएलसी बनते ही उनके पिता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 
 के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है.उपेंद्र कुशवाहा ने अंदर की बात बताते हुए बड़ा खुलासा किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि एनडीए में सब कुछ पहले से ही तय था. 

'बिना सदन का सदस्य बने जब मंत्री बने थे, तभी सब तय हो गया था'

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब दीपक प्रकाश को बिना किसी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य रहे पहली बार कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था, उसी समय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत में यह तय हो चुका था कि आगे चलकर उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा.

कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री और एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि पुराने फैसले को ही अब अमलीजामा पहनाया गया है और एनडीए पूरी एकजुटता के साथ बिहार के विकास के लिए काम कर रहा है.

'जो खुद रात-दिन अनैतिक काम करे, वो नैतिकता की बात न करे': कुशवाहा का तीखा हमला
दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने और कोर्ट तक मामला पहुंचने को लेकर विपक्ष द्वारा मांगे जा रहे इस्तीफे पर उपेंद्र कुशवाहा ने जोरदार हमला बोला. 

विपक्ष पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना 

"विपक्ष के पास नैतिकता नाम की कोई चीज बची ही नहीं है. जो लोग खुद अपने आचरण और व्यवहार में दिन-रात अनैतिक काम में लगे रहते हैं, उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है. विरोधियों का काम ही हर बात पर सवाल उठाना है, लेकिन एनडीए ने काम करके उन्हें करारा जवाब दे दिया है." 

MLC बनने के बाद क्या बोले मंत्री दीपक प्रकाश?

बिहार विधान परिषद के सदस्य पद की शपथ लेने और मनोनयन के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने भी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया. 

विपक्ष की बयानबाजी और कोर्ट के सवालों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब उन तमाम पुरानी बातों का कोई औचित्य नहीं रह गया है और वे सभी बातें अब इतिहास बन चुकी हैं. अब उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उस पर वे और भी अधिक मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ पंचायती राज विभाग में जनता के लिए काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'घमंड हो गया था कि कलकत्ता जीत गए...', भाजपा पर ही बरसे मोकामा विधायक अनंत सिंह, वीडियो वायरल