पवन सिंह की पत्नी ज्योति के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद पहली बार आईं सामने

ऋचा शर्मा

12 Oct 2024 (अपडेटेड: Oct 12 2024 2:59 PM)

पवन सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली ज्योति सिंह फिर से विवादों में घिर गई हैं. इस बार एक कॉल रिकॉर्डिंग ने ज्योति सिंह की नींद उड़ा रखी है.

Jyoti Singh
Jyoti Singh
Google CTA

पवन सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली ज्योति सिंह फिर से विवादों में घिर गई हैं. इस बार एक कॉल रिकॉर्डिंग ने ज्योति सिंह की नींद उड़ा रखी है. विवादों के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति पहली बार सामने आयीं. ज्योति सिंह रोहतास जिले के डेहरी पहुंची. जहां उन्होंने पंडाल घूम-घूमकर माता रानी के दर्शन किए. ज्योति सिंह का एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें पूजा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. ज्योति सिंह ने लोगों का अभिवादन किया और माता रानी से अपनी बेहतरी की कामना की. 

Read more!

माता रानी के आशीर्वाद से चुनाव में उतरेंगी ज्योति 

लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से भले ही पवन सिंह की हार हो गई हो. लेकिन चुनाव प्रचार में जिस तरह से पत्नी ज्योति ने पवन सिंह का साथ दिया. ऐसे में माना जा रहा है कि आनेवाले दिनों में ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में नजर आएंगी. चर्चा है कि ज्योति डेहरी से ही चुनावी मैदान में ताल ठोक सकती हैं. 

कॉल रिकॉर्डिंग हुआ था वायरल 

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अपनी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद फिर से विवादों में घिर गईं हैं. इस कॉल रिकॉर्डिंग में ज्योति फोन पर किसी से बात कर रही हैं. ज्योति कहती हैं- पत्नी और बच्चे के लिए ललाए हैं तो क्यों तलाक दे रहे हैं. क्यों नहीं ढंग से रह रहे हैं. आप पूछिए पवन जी से कि ज्योति फोन कर रही है तो क्या वो ज्योति का फोन उठा रहे हैं? इसमें ज्योति पवन सिंह की तीसरी शादी के दावे करती भी सुनी जा रही हैं.