दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

न्यूज तक

• 05:55 PM • 14 Sep 2026

दिवाली और छठ पूजा 2026 में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का प्लान बनाया है. IRCTC ऐप पर तत्काल और रेगुलर कन्फर्म टिकट कैसे बुक करें, जानिए ये आसान टिप्स.

NewsTak
Google CTA

लोक आस्था के महापर्व छठ और खुशियों के त्योहार दिवाली पर बिहार लौटने वाले लोगों के लिए हर साल ट्रेन टिकट पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. त्योहारों के दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और सूरत जैसे बड़े शहरों से बिहार जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में महीनों पहले से वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच जाती है. यात्रियों की इसी भारी भीड़ और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल भी बड़े पैमाने पर 'फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें' (Festival Special Trains) चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके साथ ही IRCTC ने यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट दिलाने के लिए ऐप में कई खास फीचर्स भी एक्टिव किए हैं.

Read more!

IRCTC App से ऐसे पाएं मिनटों में कन्फर्म टिकट

अगर आपको नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है, तो परेशान होने के बजाय IRCTC ऐप के इन स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपना सफर आसान बना सकते हैं:

  • मास्टर लिस्ट (Master List) का करें इस्तेमाल: टिकट बुकिंग खुलने से पहले ही IRCTC ऐप के 'My Master List' ऑप्शन में जाकर यात्रियों का नाम, उम्र और आधार/आईडी कार्ड डिटेल्स सेव करके रखें. इससे बुकिंग के समय तुरंत पैसेंजर सेलेक्ट हो जाएंगे और समय बचेगा.
  • e-Wallet से करें तुरंत पेमेंट: पेमेंट गेटवे पर लगने वाले अतिरिक्त समय से बचने के लिए अपने IRCTC e-Wallet में पहले से पैसे ऐड रखें. इससे पेमेंट सेकंडों में हो जाएगी और सीट हाथ से नहीं निकलेगी.
  • विकल्प (VIKALP) स्कीम चुनें: टिकट बुक करते समय 'VIKALP' ऑप्शन पर टिक जरूर करें. अगर आपकी चुनी हुई ट्रेन में टिकट वेटिंग रह जाता है, तो रेलवे आपको उसी रूट की दूसरी स्पेशल ट्रेन में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कन्फर्म सीट दे सकता है.

तत्काल बुकिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान

जो लोग अंतिम समय में घर जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए तत्काल कोटा सबसे बड़ा सहारा है.

  • एसी क्लास (AC Classes): तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है.
  • स्लीपर क्लास (Sleeper Class): तत्काल बुकिंग सुबह 11:00 बजे खुलती है.

मास्टर लिस्ट और फास्ट पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर आप तत्काल में भी कन्फर्म सीट हासिल करने की संभावना कई गुना बढ़ा सकते हैं.

बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली (आनंद विहार, नई दिल्ली), मुंबई (एलटीटी), अहमदाबाद और कोलकाता से पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, जयनगर, दरभंगा और सहरसा के लिए सैकड़ों फेरों में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.