दो-तीन साल से चल रहा था प्रेम, शादी के लिए परिवार की मंजूरी नहीं मिली तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि मामले की हो रही चर्चा!

पंकज कुमार

• 06:35 PM • 17 Sep 2026

Gaya News: बिहार के गया में शादी के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को मनाने का एक युवक का अनोखा तरीका चर्चा में है. डुमरिया प्रखंड के बोधिबीघा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय मेराज अहमद करीब दो घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा. बताया गया कि युवक का गांव की ही एक युवती से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे. जानें पूरा मामला.

Gaya Viral Love Story
Gaya Viral Love Story
Google CTA

बिहार के गया में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका और उसके परिवार को शादी के लिए राजी करने के लिए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक करीब दो घंटे तक टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा. उसने नीचे मौजूद लोगों से कहा कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन प्रेमिका और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हैं. युवक ने यह भी कहा कि जब तक शादी के लिए सहमति नहीं बनेगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा और शाम होने पर टावर से कूदकर जान दे देगा. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

शादी के लिए प्रेमिका और परिवार को मनाने की जिद

मामला गया के डुमरिया प्रखंड के बोधिबीघा थाना क्षेत्र का है. 24 वर्षीय मेराज अहमद को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखकर गांव के लोग हैरान रह गए. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. जानकारी के मुताबिक, मेराज अहमद का गांव की ही एक युवती के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी के लिए दोनों परिवारों की सहमति नहीं मिल रही थी. बताया गया कि परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण प्रेमिका भी मेराज से दूर होने लगी थी.

यह स्थिति देखकर मेराज काफी परेशान था. आखिरकार उसने प्रेमिका और उसके परिवार को शादी के लिए राजी करने के लिए गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ने का फैसला किया. मेराज जब टावर के शिखर तक पहुंच गया तो नीचे मौजूद ग्रामीणों को अपनी बात बताई. उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और जब तक प्रेमिका और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं होते, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा.

परिजनों ने टावर के नीचे पहुंचकर समझाया

मेराज के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मेराज से नीचे उतरने की गुहार लगाई. ग्रामीण भी उसे समझाने में जुटे रहे, लेकिन मेराज अपनी जिद पर अड़ा रहा. इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. साथ ही मेराज की प्रेमिका के घरवालों को भी मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस और दोनों पक्षों के परिजन मोबाइल टावर के पास पहुंच गए. पुलिसकर्मी भी मेराज को लगातार समझाकर टावर से नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रहा.

करीब दो घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

मेराज के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर आसपास के इलाकों में भी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घटना का वीडियो बनाने लगे. इसके बाद मेराज के टावर पर चढ़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया गया कि घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस दौरान मेराज के परिजन, प्रेमिका के परिजन और पुलिस उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे.

प्रेमिका के शादी के लिए राजी होने पर नीचे उतरा

आखिरकार मेराज और प्रेमिका के परिजनों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद प्रेमिका शादी के लिए राजी हो गई. प्रेमिका के शादी के लिए तैयार होने के बाद ही मेराज मोबाइल टावर से नीचे उतरा. इस तरह करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत हुआ. इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण मेराज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे. इसे लेकर प्रेमी और प्रेमिका के पक्ष के लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई.

दोनों पक्षों के परिजनों के साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी लोगों को वीडियो बनाने से मना करते रहे. वहीं मेराज अहमद खुद भी मीडिया में खबर नहीं चलाने की गुहार लगाता नजर आया. इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब मेराज अहमद के मोबाइल टावर पर चढ़ने और वहां से शादी के लिए जिद करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार में गजब मामला! चुपके से प्रेमिका से मिलने गया था युवक, गांव वालों ने पकड़कर करा दी शादी!