बेगूसराय में KFC के उद्घाटन पर घिरे गिरिराज सिंह, सोशल मीडिया पर क्यों बना चर्चा का विषय?

सौरभ कुमार

• 11:40 AM • 22 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं. बेगूसराय के हर-हर महादेव चौक के पास 17 सितंबर को 'KFC' (केएफसी) कैफे के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन हुआ. गिरिराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटा और कैफे का शुभारंभ किया. हालांकि, इस उद्घाटन की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग केंद्रीय मंत्री से तीखे सवाल पूछ रहे हैं

NewsTak
Google CTA

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक उद्घाटन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. मौका था KFC कैफे के नए ब्रांच के उद्घाटन का, बेगूसराय में 17 सितंबर को हर हर महादेव चौक के पास KFC के नए ब्रांच का उद्घाटन हुआ. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे और फीता काटकर कैफे का उद्घाटन किया. यह ब्रांच जन सुराज से जुड़े नेता अजीत गौतम का बताया जा रहा है. यानी एक तरफ KFC का नया ब्रांच, दूसरी तरफ उसके उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी और तीसरी तरफ दुकान के मालिक का जन सुराज से जुड़ा होना.

Read more!

क्या बोले गिरिराज?

उद्घाटन के बाद गिरिराज सिंह ने इसे बेगूसराय के विकास से जोड़ते हुए कहा कि शहर में लगातार नए शोरूम और कारोबार खुलना विकास की निशानी है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने विकास की इस तस्वीर से अलग एक दूसरा सवाल खड़ा कर दिया. सवाल सीधे गिरिराज सिंह के पुराने झटका मीट वाले अभियान से जुड़ा है. साल 2023 में गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में लोगों से हलाल मीट नहीं खाने और सिर्फ झटका मीट खाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के मुताबिक झटका मीट ही खाना चाहिए. इसके बाद बेगूसराय में झटका मीट की दुकानों को लेकर भी उनका समर्थन सामने आया. 

क्या है मामला? 

अब इसी पृष्ठभूमि में KFC के उद्घाटन का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए. भारत में KFC के लिए halal-certified suppliers से sourcing की जानकारी उपलब्ध है. हालांकि किसी खास outlet की certification को अलग से देखना जरूरी है.
यानी सोशल मीडिया की बहस सिर्फ KFC खोलने को लेकर नहीं है, बल्कि गिरिराज सिंह के पुराने झटका बनाम हलाल वाले बयानों और अब KFC के उद्घाटन के बीच दिख रहे विरोधाभास को लेकर है.

इस पूरे विवाद में बीजेपी की पुरानी राजनीति का एक और संदर्भ भी सोशल मीडिया पर खींचा जा रहा है. 2024 में जब तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का मछली खाते हुए वीडियो सामने आया था, तब बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर तेजस्वी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी... गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को 'सीजनल सनातनी' तक कहा था और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था... अब सोशल मीडिया पर लोग इसी पुराने विवाद को याद करते हुए पूछ रहे हैं कि जब विपक्षी नेताओं के खाने को लेकर सवाल उठाए गए थे, तो उसी पार्टी के एक बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री का KFC उद्घाटन करने को किस नजर से देखा जाए? बेगूसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट बिहार तक