बिहार के गोपालगंज से शादी के नाम पर ठगी और लूट की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. उत्तर प्रदेश के आगरा से शादी रचाने पहुंचे युवक को लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने लाखों का चूना लगा दिया. प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में शादी के बंधन में बंधने के महज कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने गैंग के साथ मिलकर दूल्हे और उसके परिवार की पिटाई कर पैसे व गहने समेटकर रफूचक्कर हो गई.
ADVERTISEMENT
1.20 लाख में तय हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले पीड़ित दूल्हे दिलीप कुमार ने बताया कि उनके घर के पास कई सालों से एक महिला रहती थी. पारिवारिक मेलजोल बढ़ने के बाद उस महिला ने बिहार में लड़की होने की बात कहकर शादी कराने की पेशकश की.
शादी तय कराने के नाम पर बिचौलिया महिला ने दूल्हे के परिवार से एक लाख बीस हजार रुपये की मांग की. शादी की आस में पीड़ित परिवार ने पैसे दे दिए. इसके बाद पूरा परिवार शादी के लिए गोपालगंज पहुंचा और थावे के एक होटल में करीब पांच दिनों तक ठहरा.
थावे मंदिर में हुए फेरे, फिर रास्ते में बिछाया जाल
7 अगस्त को गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर परिसर के मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई. शादी की रस्मों के बाद नवविवाहित जोड़ा और परिवार होटल लौटा. वहां से जब परिवार घर लौटने के लिए गाड़ी में सवार होकर निकला, तो रास्ते में पहले से घात लगाए लुटेरी दुल्हन के गैंग ने हमला बोल दिया.
तुरकहा नहर के पास मारपीट और फरारी
दूल्हे के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा नहर के समीप बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे. उन्होंने गाड़ी को जबरन रुकवाया और दूल्हे दिलीप कुमार व उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गए.
पीड़ित परिवार पहुंचा थाने, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद बदहवास दूल्हा और उसका परिवार सीधे गोपालगंज के नगर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Raushan Anand Exclusive: JPSC-JSSC प्रोटेस्ट, TRE 4, BSSC, BPSSC पर खुल कर बोले रौशन सर
ADVERTISEMENT


