BPSC टीचर पर अफेयर के आरोप के बीच नई कहानी पता चली, पति के साथ बीच सड़क ड्रामे में पुलिसकर्मी का बयान चर्चा में

विकाश कुमार

29 May 2026 (अपडेटेड: May 29 2026 4:02 PM)

BPSC Teacher Affair Case: वैशाली के हाजीपुर में BPSC टीचर गुंजन कुमारी पर पति ने अफेयर और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बीच सड़क हुए हाई वोल्टेज ड्रामे, पुलिसकर्मी और महिला शिक्षक की बहस, कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश की एंट्री और बेटे के बयान ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला, कैसे जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया और फिर परिवार टूटने की कहानी क्यों बनी सुर्खियां.

BPSC Teacher Affair Case
BPSC Teacher Affair Case
Google CTA

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति-पत्नी और 'वो' का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर जगह एक ही बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कैसे एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह अब बिखर चुका है. दरअसल यहां पति ने अपनी पत्नी जो कि BPSC टीचर है, उस पर धोखा देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है. पति ने दावा किया है कि उसने पत्नी को पढ़ाने के लिए अपनी जमीन बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही उसने परिवार और बेटे को छोड़ दिया, फिर अपने प्रेमी संग रहने लगी. इसी मामले में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी और गुंजन आपस में बहस कर रहे हैं और बुखार छुड़ा की बात कहती है. साथ ही गुंजन के बेटे ने भी नई कहानी बताई है.

Read more!

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

साल 2013 में हाजीपुर के बिदुपुर के रहने वाले अमन की लोदीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी. शादी के बाद गुंजन ने एक बेटे को जन्म दिया. अमन के मुताबिक, शादी के वक्त गुंजन सिर्फ 12वीं पास थी, लेकिन उसका टीचर बनने का सपना था. अमन ने गुंजन के सपने को पूरा करने की ठानी और फिर साल 2022 में अपनी पैतृक संपत्ति का डेढ़ कट्ठा बेच दिया. इसी पैसे से गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएडी की पढ़ाई की और फिर BPSC की तैयारी करने लगी.

गुंजन की मेहनत रंग लाई और BPSC TRE-02 की परीक्षा पास कर उसका चयन 6 से 8वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए हुई. गुंजन को जॉइनिंग से पहले ट्रेनिंग के सुपौल के त्रिवेणीगंज जाना पड़ा. अमन का आरोप है कि इसी दौरान गुंजन की मुलाकात प्रेम प्रकाश से हुई, जो कि उसका कॉलेज फ्रेंड है. इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों छिप-छिपाकर मिलने लगे.

पुलिसकर्मी से गुंजन का बहस चर्चा में 

अमन के मुताबिक हाल में ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में रहती है और वहां उसका प्रेमी प्रेम प्रकाश आते-जाते रहता है. इसी बीच 23 को जब अमन वहां पहुंचा तो उसने गुंजन और प्रेम प्रकाश को आपत्तिजनक हालात में देखा. फिर अमन ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जब पुलिस पहुंची तो देखा कि मोहल्ले वालों के सामने गुंजन अमन पर ही चीख रही है.

इसी दौरान पुलिस वाले ने महिला शिक्षक को फटकार लगाई, जो कि कैमरे में कैद हो गया. पुलिस ने गुंजन को कहा कि,  ज्यादा चिल्लाइए मत और विधि व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेंगी तो बुखार छुड़ा देंगे...इस पर गुंजन ने पुलिस वालों को उल्टा जवाब देते हुए कहा कि, मेरा बुखार कोई नहीं छुड़ा सकता. पति-पत्नी और कथित प्रेमी के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिसकर्मी का यह भी काफी चर्चा में है. 

अमन-गुंजन के बेटे ने बताई पूरी बात

इसी बीच अब अमन-गुंजन के बेटे ने अलग ही कहानी बताई है. बच्चे के मुताबिक, प्रेम प्रकाश अंकल घर आया करते थे और जब भी मैंने मम्मी से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने दोस्त बताया. साथ ही मम्मी कहती कि अगर कोई पूछे को मामा बताना. इसके अलावा बच्चे के मुताबिक अंकल के आते ही मम्मी मुझे नीचे भेज देती और खुद घर में ऊपर चली जाती थी. बच्चे ने कहा कि जब उसने एक बार मम्मी से कहा कि पापा को बता दूंगा तो मम्मी ने मुझे मारा. 

हाजीपुर में टीचर पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाने वाले पति की कहानी पता चली, गुंजन ने बताई फ्रेंड वाली इनसाइड स्टोरी!