IRCTC Money Laundering Case: लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी देवी समेत 8 के खिलाफ आरोप तय

आशीष अभिनव

• 06:00 PM • 10 Sep 2026

IRCTC money laundering case में RJD प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. दिल्ली की अदालत में हुई सुनवाई के बाद अब मामले में ट्रायल आगे बढ़ेगा. आखिर क्या है पूरा मामला..पढ़िए पूरी खबर...

IRCTC Money Laundering Case
IRCTC Money Laundering Case
Google CTA

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में RJD प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. दिल्ली की अदालत में हुई सुनवाई के बाद अब इस मामले में ट्रायल आगे बढ़ेगा. मामला IRCTC के दो होटलों के संचालन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ा है. इस केस में लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं.

Read more!

दिल्ली की अदालत में हुई सुनवाई

मामले की सुनवाई दिल्ली की अदालत में हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. आरोप तय होने के बाद अब केस की अगली प्रक्रिया ट्रायल के रूप में आगे बढ़ेगी. इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के अलावा अन्य आरोपियों को भी आरोपी बनाया गया है. अदालत की ओर से आरोप तय किए जाने के बाद अब अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के बीच मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी.

क्या है IRCTC होटल से जुड़ा मामला?

यह मामला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. आरोप है कि रेलवे के दो होटलों के रखरखाव और संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितताएं हुईं. जांच एजेंसियों का आरोप रहा है कि इस पूरे मामले में कथित तौर पर भ्रष्टाचार से अर्जित रकम को अलग-अलग माध्यमों से वैध दिखाने की कोशिश की गई. इसी आधार पर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी जुड़े.

अब क्या होगा?

अदालत की ओर से आरोप तय किए जाने के बाद अब मामले का ट्रायल आगे बढ़ेगा. ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोपों के समर्थन में सबूत और गवाह पेश करेगा, जबकि बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा. फिलहाल अदालत के इस कदम के बाद IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसमें बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरे लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी आरोपी हैं.
 

IRCTC केस : आरोप से चार्जशीट तक 

2005-06
रेल मंत्री रहते लालू यादव पर आरोप लगा कि कोचर बंधुओं को रांची और पुरी के 2 होटल लीज पर दिलाए गए.
इसके बदले पटना में 3 एकड़ जमीन लेने का आरोप.

25 फरवरी 2005
 कोचर बंधुओं ने बेली रोड की जमीन DMCL को ₹1.47 करोड़ में बेची.
आरोप है कि जमीन की वास्तविक कीमत करीब ₹1.93 करोड़ थी.

2010-2014
 लालू परिवार की कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स को जमीन महज ₹65 लाख में ट्रांसफर किए जाने का आरोप.
 जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई.

7 जुलाई 2017
 CBI ने लालू यादव समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की.
पटना समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी हुई.

16 अप्रैल 2018
CBI ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की.