ईशान किशन का खास अंदाज! मैदान में चौके-छक्के मारने वाले खिलाड़ी, अब घर की छत पर भतीजे को दे रहे ट्रेनिंग... देखें वीडियो

Ishan Kishan viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशान टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद जब अपने घर पटना पहुंचे तो उनका एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में ईशान घर की छत पर अपने छोटे भतीजे के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं और उसे बल्लेबाजी की तकनीक सिखा रहे हैं.

Ishan Kishan viral video
Ishan Kishan viral video

सुजीत कुमार

follow google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अपने घर पटना पहुंचे. टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने के बाद ईशान जैसे ही अपने घर पहुंचे, वहां उत्सव का माहौल देखने को मिला. हालांकि, खास बात यह रही कि घर पहुंचते ही ईशान क्रिकेट के मैदान से दूर नहीं रह सके और अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल का आनंद लेते नजर आए. अब ईशान और उनके भतीजे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

भतीजे के साथ खेला क्रिकेट

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन कैप लगाकर अपने घर के आंगन या छत पर छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. ईशान खुद गेंदबाजी (बॉलिंग) कर रहे हैं और अपने छोटे भतीजे को बल्लेबाजी के गुर सिखा रहे हैं. ईशान किशन न केवल खेल रहे हैं, बल्कि बच्चों को यह भी बता रहे हैं कि सही तरीके से बैटिंग कैसे करनी चाहिए.

सेल्फी लेने की मची होड़

ईशान किशन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई. उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी खुद को नहीं रोक सके और ड्यूटी के बीच ईशान किशन के साथ सेल्फी लेते नजर आए. ईशान ने भी बड़े ही सहज अंदाज में सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

आगे का कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि ईशान पटना में अपने अन्य रिश्तेदारों से भी मुलाकात करेंगे और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना भी करेंगे. हालांकि, उनका यह दौरा काफी छोटा है. खबरों के मुताबिक, मुंबई में आयोजित होने वाले एक क्रिकेट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह जल्द ही वापस रवाना हो सकते हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बिहार में मची सियासी हलचल! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले RJD विधायक ने दिया बड़ा 'ऑफर'

    follow google news