जमुई हुआ शर्मसार : छात्रा को अकेले पाकर मनचलों ने की हदें पार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन मोड में !

राकेश कुमार सिंह

21 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 21 2026 1:38 PM)

बिहार के जमुई में बाइक सवार छात्र-छात्रा को रोककर कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है. जमुई पुलिस ने वीडियो और घटना की पुष्टि करते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक घटना में 6 से 7 लोगों के शामिल होने की शुरुआती जानकारी है, जिनकी पहचान की जा रही है.

NewsTak
Google CTA

बिहार के जमुई जिले में बाइक से जा रहे नाबालिग लड़का और लड़की को रास्ते में रोककर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!

19 सितंबर की शाम की बताई जा रही घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई. वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ित नाबालिग हैं. पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली है. उनके बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

6 से 7 लोगों के शामिल होने की शुरुआती जानकारी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में करीब 6 से 7 लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस इन लोगों की पहचान करने के साथ-साथ घटना में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

FIR दर्ज, जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक घटना की वजह और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जेडीयू ने कहा- बिहार में मॉब जस्टिस नहीं चलेगा

जमुई की इस घटना को लेकर जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है और यहां मॉब जस्टिस नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. वहीं बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों की पहचान कर रही है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बिहार लव-कुश सम्मान समारोह: सीएम सम्राट चौधरी ने दिया 'पांच पांडव' का मंत्र, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'एक हैं तो सेफ हैं'