जमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव का पिता भी है हिस्ट्रीशीटर, सामने आई गनौरी यादव की क्राइम कुंडली

Nandan Yadav Father Crime Kundali: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, गनौरी यादव पर 2003 में प्रतापपुर गांव में दो भाइयों पूना यादव और डीपी यादव की हत्या के मामले में अभियुक्त होने का आरोप है और वह करीब 23 वर्षों से फरार चल रहा था. जानिए पूरी क्राइम कुंडली.

Nandan Yadav Father News
नंदन यादव का पिता गनौरी यादव भी है दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त
Google CTA

बिहार के जमुई जिले से सामने आए नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है. अब मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गनौरी यादव अपने बेटे से बड़ा अपराधी है और वह दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त है. इसके अलावा वह 23 सालों से फरार भी चल रहा था. पुलिस जांच के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं गनौरी यादव की पूरी क्राइम कुंडली.

Read more!

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, जमुई कांड में केस दर्ज होने के बाद नंदन यादव फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस ने छापेमारी की और नंदन पर दबाव बनाने के लिए प्रतापपुर गांव से उसके परिवार वालों को हिरासत में लिया, जिसमें गनौरी यादव भी शामिल था. इस दौरान पूछताछ में पता चला कि नंदन यादव से बड़ा अपराधी तो उसका बाप गनौरी यादव है. गनौरी यादव के ऊपर दो भाइयों की हत्या का मामला दर्ज है और साथ ही वह पिछले 23 सालों से फरार भी चल रहा था.

जमुई केस: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़ फिर इसकी वजह भी बताई

2003 का है मामला

दरअसल 2003 में प्रतापपुर गांव में पूना यादव और डीपी यादव नाम के दो भाइयों की जमीनी विवाद की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गनौरी यादव को भी अभियुक्त बनाया गया था. मामले की सुनवाई हुई और दोहरे हत्याकांड में कुछ अभियुक्त सजा भी काट चुके हैं, जबकि गनौरी यादव फरार चल रहा था. बता दें कि आज भी प्रतापपुर गांव की पीड़ित महिला संसार देवी अपने दोनों बेटों के गम में बिलख रही है.

गनौरी यादव भी जाएंगे जेल

मामले में बड़ा खुलासा होने के बाद अब नंदन यादव के बाद गनौरी यादव भी न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि गनौरी यादव को दोहरे हत्याकांड मामले में जेल भेजा रहा है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर वह इतने दिनों से कैसे फरार चल रहा था.

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल