'लड़की ने पत्थर फेंका तब नंदन ने...' जमुई कांड में मुख्य आरोपी की मां ने किया बड़ा दावा! पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Jamui Case: बिहार के जमुई में लड़का-लड़की से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव की मां आशा देवी और परिवार की अन्य महिलाओं ने कई गंभीर दावे किए हैं. आशा देवी का आरोप है कि नंदन के वीडियो क्लिप को काट-छांटकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है. जानिए जमुई कांड में नंदन यादव की मां और परिवार ने क्या दावे किए और मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है.

Nandan Yadav Mother on Jamui Case
नंदन यादव की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप!
Google CTA

बिहार के जमुई में लड़का-लड़की से बदसलूकी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच नंदन यादव की मां और घर की महिलाओं ने बड़ा दावा किया है और साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए है. हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए नंदन यादव की मां आशा देवी ने कहा कि, नंदन के क्लिप्स को काट-काटकर जान-बूझकर शेयर कर उसे फंसाया गया है. पुलिस भी जाति देखकर कार्रवाई कर रही है और दूसरे आरोपियों को बचा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं नंदन के परिजनों ने क्या-कुछ कहा है.

Read more!

नंदन की मां ने किया बड़ा दावा

नंदन की मां आशा देवी से जब जमुई मामले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले में अगर 7 लोग आरोपी है तो सिर्फ नंदन पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है? सरकार जाति देखकर कार्रवाई कर रही है. आशा देवी ने आगे दावा करते हुए बताया कि, लड़का-लड़की जा रहे थे, तब वहां के लोगों ने कहा कि इनकी शादी करा दो. इसके बाद लड़की ने पत्थर फेंका, जिससे नंदन को गुस्सा आया और उसने उठा लिया. उन्होंने आगे कहा कि चोट लगने के बाद लोगों को गुस्सा आता ही है और आप इसे गलत समझें या सही. 

आशा देवी ने आगे कहा कि उन्हें या परिवार के किसी को भी नंदन से मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसलिए उनकी सरकार से मांग की है नंदन को जो मर्जी सजा दें दे लेकिन मुझे मेरा बेटा जिंदा चाहिए. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदारी पुलिस की होगी.

'चौधरी लोग छेड़ रहे थे, नंदन बचाने गया था'

वहीं नंदन के परिवार की एक अन्य महिला ने कहा कि, लड़की ने कहा कि हमें रास्ते पर रोका गया था? लेकिन रास्ते में कोई भी किसी को क्यों ही रोकेगा और इतनी हिम्मत किसी में भी नहीं है. उन्होंने लड़की पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात में वहां फोटो लेने की कौन सी जगह है, क्योंकि वहां पर अंधेरा रहता है.

इसके अलावा महिला ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि, चौधरी लोग पहले से ही लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. तभी नंदन और हरेराम को फोन आया कि एक लड़का-लड़की पकड़े गए है, तो ये दोनों लड़की को बचाने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि अगर बाप जैसा करेगा, वैसा बेटा भी करेगा. पुलिस दो नीयत से काम कर रही है. चौधरी को बचाया जा रहा है और वहीं यादव है इसलिए मारा गया है. इसी महिला ने दावा किया है कि पुलिस ने परिवार के साथ भी बर्बरता की है और नंदन को पकड़ने के लिए प्रेग्नेंट महिला को घर से लेकर थाने गई.

क्या है जमुई केस?

दरअसल यह मामला 19 सितंबर का है, जब एक कोचिंग में पढ़ने वाले एक लड़का और लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की. मामले का वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ तौर पर बदसलूकी देखी जा सकती थी. इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव को बताया गया और इसके अलावा 8 लोग अभी तक गिरफ्तार किए जा चुके है. साथ ही केस में तीन नाबालिग भी शामिल है.

जमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव का पिता भी है हिस्ट्रीशीटर, सामने आई गनौरी यादव की क्राइम कुंडली