जमुई में पत्नी और आलम मियां के बीच रूम में ऐसा क्या चल रहा था कि पति ने हसुआ से रेत दिया गला? अब पता चली ये कहानी!

Husband Killed Wife: बिहार के जमुई जिले में पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में पति ने हसुआ से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी गगन मांझी ने दावा किया कि उसकी पत्नी उगनी देवी और गांव के आलम मियां के बीच संबंध थे. हत्या के बाद वह पूरी रात शव के पास बैठा रहा. जानिए जमुई के इस सनसनीखेज मर्डर केस की पूरी कहानी.

Jamui Murder Case
Jamui Murder Case(Representational Image)

राकेश कुमार सिंह

follow google news

बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी ही पत्नी का हसुआ से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर सुबह तक शव के पास ही बैठा रहा. जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत में लिया. हत्या की वजह पूछने पर पति ने बताया की उसकी पत्नी का गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बना रही थी, इसलिए जान से मार दिया. फिलहाल पुलिस ने हत्या से प्रयोग किए जाने वाले हथियार को भी जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

पहले हत्या फिर शव के पास ही बैठा रहा

मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव से सामने आया है. यहां के रहने वाले गगन मांझी की शादी उगनी देवी(45) से हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक गगन मांझी का कोई संतान भी नहीं है. इसी बीच बुधवार की तड़के सुबह 3 बजे गगन मांझी ने अवैध संबंध के शक में उगनी देवी की हसुआ से गला रेत कर हत्या कर दी. हैरान की बात यह है कि हत्या के बाद गगन मांझी कहीं भागा नहीं, बल्कि वहीं पर बैठा रहा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

जब सुबह हुई तो गांव वालों को इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के अधिकतर लोग गगन मांझी के घर की ओर आने लगे. इसी बीच किसी ने खैरा थाना पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने गगन मांझी को गिरफ्तार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया.

गगन मांझी ने बताया क्यों कि हत्या?

जब गगन मांझी से पूछा गया कि उसने यह हत्या क्यों की, तो उसने काफी आराम से जवाब दिया. गगन मांझी ने बताया कि, उसकी पत्नी(उगनी देवी) का गांव के ही रहने वाले आलम मियां के साथ अवैध संबंध था और उसने उन्हें गलत करते हुए भी देख लिया था. इसी वजह से उसने सुबह 3 बजे हसुआ से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव के पास ही बैठा रहा. फिलहाल गगन पुलिस की गिरफ्त में है.

SDPO सतीश सुमन ने कही ये बातें

घटना की सूचना मिलने के बाद ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार हसुआ को भी बरामद कर लिया है. मामले में SDPO सतीश सुमन की गंगोडीह गांव में  एक महिला की हत्या पति के द्वारा की गई है. FSL की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है. साथ ही पूछताछ में हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है.

    follow google news