जमुई के बाद अब समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जहांगीर आलम

• 10:48 AM • 24 Sep 2026

बिहार में जमुई की शर्मनाक घटना के कुछ ही दिनों बाद अब समस्तीपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने पुष्टि की.

Samastipur Case
Samastipur Case
Google CTA

बिहार में जमुई की शर्मनाक घटना के कुछ ही दिनों बाद अब समस्तीपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने पुष्टि की.

Read more!


मनचले युवकों ने की बदसलूकी

पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से बांध पर पहुंचे थे और वहां बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने उन्हें घेर लिया. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह वहां से भाग गया.

नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार

लड़के के जाने के बाद मनचलों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती हुई दिख रही है लेकिन इसके बावजूद युवक बाज नहीं आए. आरोप है कि युवकों ने लड़की से बार-बार उसका पता पूछा और जब उसने साथ आए युवक को अपना भाई बताया तो उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.

चार आरोपी गिरफ्तार

घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस सक्रिय हो गई. चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.