जमुई: 5 बच्चों की मां ने 19 साल के लड़के से रचाई थी शादी, अब पहले पति मनन ने कर दिया अलग ही दावा!

Jamui Viral Love Story: बिहार के जमुई की चर्चित प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है. 5 बच्चों की मां सीमा परवीन उर्फ बिंदु देवी ने 19 वर्षीय महावीर ठाकुर से शादी कर ली, लेकिन अब उसके पहले पति मनन आलम ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए रॉन्ग नंबर से शुरू हुई इस प्रेम कहानी, शादी, धर्म परिवर्तन और पहले पति के दावों का पूरा मामला.

Jamui Love Story
Jamui Love Story

राकेश कुमार सिंह

follow google news

जब भी कोई इंसान प्यार में पड़ता है तो उसे ना तो कोई सीमा दिखती है और ना ही कोई बंधन उसे रोक सकता है. कुछ ऐसी ही कहानी बिहार से सामने आई है. राज्य का जमुई जिला जहां से अजब प्रेम की गजब कहानी अक्सर सामने आते रहती है, वहां से एक बार फिर प्रेम-प्रसंग और अनोखी शादी का मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले 19 साल के लड़के को 5 बच्चों की मां से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों ने ना तो कोई रिश्ता देखा, ना समाज और फिर घर से दूर जाकर शादी रचा ली.

Read more!

मामले में ट्विस्ट तब आया जब दावा किया जाने लगा कि लड़की ने करीब 10 साल पहले अपने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन किया था और फिर शादी निकाह किया था. इसी दौरान वह 5 बच्चों की मां बनी, लेकिन फिर एक दिन रॉन्ग नंबर के जरिए उसकी बात इस युवक से हुई, दोनों प्यार हो गया और फिर दोनों ने दूर कलकत्ता जाकर शादी कर ली. अब मामले में महिला के पहले पति ने अलग ही कहानी बताई है. आइए विस्तार से जानते है इस अनोखे प्रेम की पूरी कहानी.

रॉन्ग नंबर से कॉल और फिर प्यार

मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव से सामने आया है, जहां यह प्रेम-प्रसंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल का महावीर ठाकुर यहीं का रहने वाला है, जबकि महिला का नाम सीमा परवीन उर्फ बिंदु देवी(36) बताया जा रहा है, जो कि पूर्णिया की रहने वाली है और 5 बच्चों की मां भी है. एक दिन महावीर के फोन पर एक रॉन्ग नंबर से मिस्ड कॉल आया. फिर महावीर ने कॉल बैक किया तो फोन की दूसरी साइड पर सीमा था. दोनों ने एक-दूसरे से बात किया, जिसके बाद दोनों को ही अच्छा लगने लगा. धीरे-धीरे दोनों के बातचीत बढ़ते चली गई और दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे.

घर से दूर कलकत्ता में रचाई शादी

रोज-रोज की बातचीत से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और प्यार परवान चढ़ गया. अब आलम ऐसा हुआ कि दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए और इसके लिए हर मुश्किलों से सामना करने के लिए तैयार हो गए. दोनों में प्लान बनाया, बिना किसी को बताए घर छोड़ दिया और फिर बिना परिजनों के मंजूरी के कलकत्ता पहुंचकर शादी रचा ली. शादी करने के बाद दोनों ने एक साथ होकर अपना एक वीडियो भी जारी किया. इलाके में मामले को लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे है.

महिला ने पहले भी किया था प्यार और शादी

बताया जा रहा है कि सीमा परवीन उर्फ बिंदु देवी का जीवन पहले भी प्रेम-प्रसंग की वजह से चर्चा में रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 10 साल पहने उसे मोहम्मद मनन आलम नाम के एक युवक से प्यार हो गया था. लेकिन दोनों का धर्म अलग था इसलिए उस वक्त महिला ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था. फिर दोनों ने जाकर निकाह किया था और फिलहाल वह 5 बच्चों की मां है. बताया जा रहा है कि सीमा अब महावीर के साथ रहने के लिए अपने धर्म में वापसी करना चाहती है.

'बिंदु के साथ जीना-मरना...'- महावीर

अब इस मामले को लेकर महावीर का भी बयान सामने आया है. महावीर ने बताया है कि लगभग 2 साल पहले एक मिस्ड कॉल से बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद लगातार उन दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्यार हो गया. फिर दोनों ने मिलने का फैसला लिया, दोनों भाग कर कोलकाता गए और मंदिर में शादी रचा लिया. महावीर का कहना है कि वह बिंदु के साथ ही रहेगा उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिंदु की पिछली जिंदगी कैसी थी. अब तो उसे बिंदु के साथ ही साथ रहना है साथ जीना है साथ मरना है, उसने सच्चा प्रेम किया है.

महिला ने पहले पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

वहीं इस मामले को लेकर बिंदु उर्फ सीमा परवीन ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पूर्णिया के मनन आलम के साथ हुई थी. शादी के बाद मनन लगातार उसे प्रताड़ित किया करता था और वह इससे काफी परेशान थी. इसी बीच मिस कॉल की वजह से वह महावीर संपर्क में आई और फिर दोनों प्यार कर बैठे. इसी प्यार की वजह से उसने अपना घर और परिवार छोड़ दिया है और महावीर से शादी रचा लिया है.

मनन ने बताई अलग ही कहानी

मामले को लेकर जब सीमा परवीन के पहले पति मनन आलम से फोन पर बातचीत हुई तो उसने अलग ही कहानी बता दी. मनन ने बताया कि सीमा परवीन का आचरण खराब था. वो दिल्ली में रहकर काम करता था, जिसकी वजह से उसका अवैध संबंध उसके छोटे भाई के साथ हो गया था. लेकिन फिर भी अपने बच्चों का मुंह देखकर वो उसको अपने साथ रखे हुए था. अब वह जब अपने नए प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई है तो उसे अब उससे कोई लेना देना नहीं है. अब वो उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता हूं.

पुलिस के सामने दोनों ने साथ रहने की कही बात

मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया. मामले को लेकर खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था. दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया. 

हालांकि, विवाह और धर्म परिवर्तन से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है और यह प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

'मेरे पास बहुत सबूत है, आप चिंता...', BPSC टीचर पर अफेयर मामले में पति अमन ने गुंजन पर किया पलटवार!

    follow google news