JDU में बड़े बदलाव की आहट? विधायक दल की बैठक में 'निशांत कुमार' को लेकर विधायकों ने दिए बड़े संकेत

JDU MLA Meeting Updates: जेडीयू विधायक दल की बैठक में नए नेता के चुनाव पर मंथन शुरू हो गया है, जिसमें विजय चौधरी और श्रवण कुमार के नाम चर्चा में हैं. वहीं, विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने और नेतृत्व संभालने के संकेतों का पुरजोर समर्थन किया है.

Nishant Kumar statement
Nishant Kumar statement

अनिकेत कुमार

follow google news

JDU Bihar Party Meeting: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर हलचल तेज हो गई है. पटना में आयोजित जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में अगले नेता के चुनाव को लेकर मंथन जारी है. इस रेस में जहां अनुभवी नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर जेडीयू विधायकों के बयानों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है.

Read more!

विधायक दल के नेता के लिए इन नामों पर चर्चा

बैठक में जेडीयू विधायक दल के नेता का चुनाव होना है. सियासी गलियारों में श्रवण कुमार और विजय चौधरी के नाम सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, विधायकों का साफ कहना है कि अंतिम फैसला पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही लेंगे. पूर्व मंत्री मदन सहनी और विधायक पंकज मिश्रा सहित कई नेताओं ने बैठक में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी निर्णय होगा, वह दल के हित में होगा.

क्या निशांत कुमार संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी?

सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है. जब विधायकों से निशांत की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उनके सुर काफी सकारात्मक दिखे. जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा, "निशांत जी तो पहले से ही नेतृत्व के लिए तैयार हैं और लगातार सक्रिय भी हैं. अब वे जिलों का भ्रमण करेंगे, तो और भी अच्छा होगा. हम लोग उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगे."

विधायकों के इस रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में निशांत कुमार को पार्टी में कोई बड़ी और औपचारिक जिम्मेदारी दी जा सकती है. फिलहाल, वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए जिलों का दौरा करेंगे.

नीतीश कुमार का फैसला होगा अंतिम

जेडीयू के तमाम वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र है और सभी की राय ली जा रही है. लेकिन नेतृत्व के मुद्दे पर नीतीश कुमार का विजन ही पार्टी की अगली दिशा तय करेगा. बैठक में पार्टी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा की जा रही है.


 

    follow google news