कहां है मेरा यार... भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लिए पत्नी ज्योति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल गाना शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है, जिससे एक बार फिर उनके तलाक और सुलह की खबरें चर्चा में आ गई हैं.

Pawan Singh and Jyoti
Pawan Singh and Jyoti

हर्षिता सिंह

follow google news

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में ज्योति सिंह काफी भावुक नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में बज रहे गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Read more!

'मौला मेरे यार मिला दे' पर भावुक पोस्ट

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शांति से स्कूटी पर बैठी नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मौला मेरा यार मिला दे' गाना चल रहा है. इस पोस्ट को देखकर फैंस एक बार फिर पवन सिंह का नाम लेने लगे हैं और ज्योति सिंह के प्रति अपनी सहानुभूति जता रहे हैं. कई यूजर्स ने पवन सिंह से गुहार लगाई है कि वे ज्योति सिंह के साथ अपना रिश्ता ठीक कर लें.
कोर्ट में अटका है तलाक का मामला

पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कई सालों से कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है. तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में है. पिछली सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने जज के सामने स्पष्ट रूप से कहा था कि वे अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते और 'वन टाइम सेटलमेंट' के जरिए इस मामले को खत्म करना चाहते हैं. 

ज्योति सिंह चाहती हैं एक मौका

दूसरी तरफ, ज्योति सिंह अब भी सुलह की उम्मीद जता रही हैं. उनका मानना है कि अगर उन्हें पवन सिंह के साथ अकेले में 20 दिन बात करने का मौका मिले, जिसमें कोई दोस्त या परिवार शामिल न हो, तो शायद रिश्ता संभल सकता है. हालांकि, पवन सिंह फिलहाल बातचीत के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं.

चुनावी मैदान में भी आमने-सामने थे दोनों

बता दें कि साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच की तल्खी खुलकर सामने आई थी. जहां पवन सिंह बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे थे, वहीं ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर काराकाट से चुनाव लड़ा था. चुनाव हारने के बाद भी ज्योति सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. 

फैंस अब इस इंतजार में हैं कि अगली कोर्ट सुनवाई में क्या होता है- पवन सिंह अपने फैसले पर अडिग रहते हैं या फिर ज्योति सिंह की गुहार रंग लाती है.

 

    follow google news