अक्षरा से पवन सिंह ने मांगी थी माफी, अब आ गया पत्नी ज्योति सिंह का रिएक्शन

मुंगेर में अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाले पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तीखा तंज सामने आया है. इंस्टाग्राम पर 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान' लिखकर मचाया बवाल. पढ़ें पूरी खबर.

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गई है. मुंगेर के एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह द्वारा अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सरेआम माफी मांगे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब इस पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तीखा और रहस्यमयी रिएक्शन सामने आ गया है. पति के इस माफीनामे पर करारा तंज कसते हुए ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट लिख दिया, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है.

Read more!

स्टेज से पवन सिंह ने मांगी थी माफी, कहा था- 'अक्षरा मेरा बेटा-बाबू है'

हाल ही में मुंगेर के एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने मंच से भावुक होते हुए कहा था कि अक्षरा सिंह उनकी बेटी या बाबू जैसी है और उनके माता-पिता उनके बड़े भैया-भाभी हैं. पवन सिंह ने हाथ जोड़कर कहा था कि अगर उनके कारण परिवार को कोई ठेस पहुंची है, तो वे दिल से माफी मांगते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि जनता अगर चाहेगी तो यह सुपरहीट जोड़ी बहुत जल्द पर्दे पर एक साथ फिर से नजर आएगी.

ज्योति सिंह का एक लाइन का तंज

पवन सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ, तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक लाइन का रहस्यमयी पोस्ट साझा किया. ज्योति सिंह ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा वाह रे राजपूताना स्वाभिमान. हलांकि ज्योति ने किसी का नाम नहीं लिया.

ज्योति सिंह के इस एक छोटे से वाक्य ने भोजपुरी गलियारों में तहलका मचा दिया है. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. लोगों का मानना है कि ज्योति सिंह का यह तंज सीधे तौर पर पवन सिंह के उस अंदाज पर था, जहां उन्होंने मंच पर जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने पुराने तेवर से अलग रुख अपनाया.

क्यों फिर से सुलग उठा है पुराना विवाद?

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद किसी से छिपा नहीं है. साल 2018 में पवन सिंह द्वारा ज्योति सिंह से दूसरी शादी करने के बाद अक्षरा सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों के बीच लंबी कानूनी और जुबानी जंग भी चली. अब इतने सालों बाद पवन सिंह का अचानक पिघलना और माफी मांगना जहाँ उनके फैंस को हैरान कर रहा है, वहीं पत्नी ज्योति सिंह की इस तीखी प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी के पावर स्टार की पारिवारिक और व्यक्तिगत जिंदगी में उथल-पुथल अभी थमी नहीं है.