आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के रिश्ते पर काजल राघवानी का खुलासा, लगाए आरोप

हर्षिता सिंह

08 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 8 2026 7:06 PM)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे पर बोला तीखा हमला! पत्नी के प्रति व्यवहार, 'औकात' की बात और निजी जिंदगी पर किए कई बड़े खुलासे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

NewsTak
Google CTA

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर शुरू हुई जुबानी जंग अब भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और गंदा विवाद बनती जा रही है. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने 'पावरस्टार' निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखे हमलों की बौछार कर दी है. 

Read more!

काजल राघवानी ने एक वीडियो जारी कर निरहुआ की निजी जिंदगी, उनकी पत्नी के प्रति सोच, आम्रपाली दुबे के साथ उनके रिश्ते और सेट के अंदरूनी इंसिडेंट्स पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. 

'25 साल बाद याद आया कि पत्नी से प्यार नहीं, सिर्फ फर्ज निभा रहे हैं?'

काजल राघवानी ने निरहुआ की मैरिड लाइफ पर सबसे बड़ा वार करते हुए कहा कि जब निरहुआ की उनकी पत्नी के साथ पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो तीन दिन के अंदर उन्हें इंटरव्यू देकर अपनी ही बीवी को नीचा दिखाना पड़ा. 

काजल ने निरहुआ पर बरसते हुए क्या कहा?

"जब आप अपनी ही बीवी को अपने लायक नहीं समझते, तो मुझे या इंडस्ट्री की किसी दूसरी एक्ट्रेस को क्या समझेंगे? जब आप कुछ भी नहीं थे, तब आपकी पत्नी आपके साथ थीं. लेकिन पूजा का वीडियो क्या आया, आपने बयान दे दिया कि 'मैं अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता, बस फर्ज निभा रहा हूं'. 25 साल बाद और बच्चे होने के बाद आपको याद आया कि प्यार नहीं है? आप एक नेता और जुबली स्टार हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत के नाते आप अंदर से एकदम खोखले हैं." 

आम्रपाली दुबे पर साधा निशाना: 'हीरो को पकड़कर स्टार बनी हो'

आम्रपाली दुबे द्वारा कॉम्पिटिशन (प्रतिस्पर्धा) कराने की बात पर पलटवार करते हुए काजल ने कहा कि आम्रपाली ने सीधे इंडस्ट्री के टॉप हीरो का हाथ पकड़कर अपनी एंट्री की थी, जबकि उन्होंने (काजल ने) जमीन से एक-एक कदम बढ़ाकर संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई है. 

काजल ने तंज कसते हुए क्या कहा

"तुम हो कौन जो मेरे साथ कॉम्पिटिशन की बात करती हो? तुमने आते ही पहली फिल्म में हीरो को पकड़ लिया. और जो तुम सेट पर बीपी की गोलियां खाने और कुर्सी तोड़ने की बात करती हो, जाकर खुद का रवैया देखो. जब हम लोग सेट पर शॉट के लिए तैयार रहते थे, तब 4-4 असिस्टेंट डायरेक्टर तुम दोनों (निरहुआ-आम्रपाली) के कमरे के चक्कर लगाते रहते थे." 

'औकात दिखाने की बात कह कर खुद अपनी औकात दिखा दी'

निरहुआ द्वारा 'औकात दिखाने' वाले बयान पर काजल ने कहा कि निरहुआ ने यह बात बोलकर अपनी ही इज्जत शून्य कर ली है.
काजल ने कहा कि मैंने केवल एक सीधा और प्रोफेशनल सवाल पूछा था कि 'दिनेश जी मेरे साथ काम क्यों नहीं करते?'लेकिन इन लोगों ने इसे पर्सनल लाइफ में घसीट लिया.  काजल ने चुनाव का जिक्र करते हुए निरहुआ पर चुटकी ली कि जनता के सामने तो औकात नहीं दिखा सकते क्योंकि वहां से वोट चाहिए, इसलिए एक आर्टिस्ट को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. काजल राघवानी के इस तीखे रुख और ताबड़तोड़ बयानों ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है. अब देखना यह होगा कि काजल के इन आरोपों पर निरहुआ और आम्रपाली क्या प्रतिक्रिया देते हैं.