'बिना गलती के मारा,शादीशुदा हीरो संग रिश्ते, ब्रेकअप पर छलका काजल राघवानी का दर्द

हर्षिता सिंह

• 09:19 AM • 13 Aug 2026

'भोजपुरी बवाल' शो में छलका काजल राघवानी का दर्द! शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, बिना गलती शारीरिक हिंसा, जमीन पर पटककर मारे जाने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी पर बड़ा खुलासा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी निजी जिंदगी के सबसे खौफनाक और दर्दनाक पन्नों को बयां कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. एक रियलिटी शो ('भोजपुरी बवाल') के दौरान काजल राघवानी अपनी जिंदगी और भोजपुरी सिनेमा के काले सच का खुलासा करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं.काजल ने बताया कि किस तरह एक शादीशुदा अभिनेता के प्यार में पड़ने के बाद उन्हें मानसिक ही नहीं, बल्कि भीषण शारीरिक हिंसा और धमकियों का सामना करना पड़ा.

Read more!

'बचपन में पिता का प्यार नहीं मिला, वही खालीपन भारी पड़ा'

शो में अपने पुराने रिश्ते पर बात करते हुए काजल राघवानी ने स्वीकार किया कि वह अतीत में एक शादीशुदा अभिनेता के साथ सालों तक गंभीर रिश्ते में थीं. काजल ने बताया कि उन्हें बचपन में पिता का वह प्यार और सहारा नहीं मिला जिसकी एक बच्चे को जरूरत होती है.ऐसे में जब उस शादीशुदा अभिनेता ने उन्हें अपनापन और देखभाल दी, तो वह उस भावनात्मक खालीपन को भरने के चक्कर में उससे जुड़ती चली गईं. अभिनेता ने उन्हें शादी का झांसा भी दिया था.

'जमीन पर पटक-पटककर मारा, दी परिवार को बर्बाद करने की धमकी'

अपने रिश्ते के काले सच का खुलासा करते हुए काजल ने रोते हुए बताया कि जिस प्यार पर उन्होंने भरोसा किया, वही उनके लिए नर्क बन गया. काजल ने दावा किया कि रिश्ते के दौरान बिना किसी गलती के उन पर कई बार हाथ उठाया गया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. काजल के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध करना चाहा, तो उन्हें और उनके परिवार को बर्बाद करने की धमकियां दी गईं.'आउटसाइडर थी, इसलिए डर के मारे सहती रही जुल्म'यह पूछे जाने पर कि उन्होंने उस समय कोई सख्त कदम या पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं की, तो काजल ने बताया कि पूरे परिवार के खर्च की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी.

मारपीट पर काजल ने क्या बताया ?

"मैं उस वक्त बहुत डर गई थी. मैं इस इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर थी, जबकि उस इंसान के कनेक्शन बहुत मजबूत थे. मुझे पता था कि अगर मैं कुछ बोलूंगी तो कोई मेरा साथ नहीं देगा. इसलिए अपने परिवार की सुरक्षा और काम को बचाने के लिए मैं चुपचाप सब सहती रही."

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

काजल राघवानी के इस सनसनीखेज बयान और रोते हुए वीडियो के सामने आने के बाद भोजपुरी सिनेमा के गलियारों में भूचाल आ गया है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

 

यह भी पढें:बिहार के कटिहार में दूल्हे का अनोखा अंदाज, खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दुल्हनिया लेने