बिहार: ट्रैफिक रूल तोड़कर अड़ गया युवक, ट्रैफिक पुलिस को पैर छूकर माफी मांगने पर किया मजबूर, जानिए फिर क्या हुआ?

ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही ने युवक को रोक कर उसे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए जाने को कहा. ये बात इस युवक को नागवार गुजरी. फिर क्या था आपस में तू तू मैं मैं होते होते बात हाथापाई तक पहुंच गई. 

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.

आशीष अभिनव

follow google news

बिहार के कटिहार जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है. यहां एक युवक पहले ट्रैफिक रूल तोड़ता है. जब ट्रैफिक पुलिस उसे रोककर समझाने की कोशिश करती है तो वो उन्हीं से भिड़ जाता है. पुलिसकर्मी को यहां तक मजबूर कर देता है कि उसे युवक का पैर छूकर माफी मांगनी पड़ जाती है. जब ये वीडियो वायरल हुआ तो उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद तो पुलिस ने युवक के सिर पर चढ़ा भौकाल ही उतार दिया. 

Read more!

पूरा मामला क्या है आइए आपको बताते हैं. कटिहार शहर के बाटा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक सिपाही की तैनाती की गई है. चूंकि ये चौक काफी भीड़भाड़ वाला है. हुआ यूं कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियम के विपरीत एक बाइक सवार गुजर रहा था, जिसे ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही ने रोक कर उसे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए जाने को कहा. ये बात इस युवक को नागवार गुजरी. फिर क्या था आपस में तू तू मैं मैं होते होते बात हाथापाई तक पहुंच गई. 

सिपाही ने गुस्से में जड़ा थप्पड़ 

युवक सिपाही के साथ बद्तमीजी पर उतर गया. सिपाही को भी गुस्सा आ गया और उसने युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था. युवक और आक्रोशित हो गया और अपने जिद पर अड़ गया. उसने कहा कि सिपाही ने मुझे थप्पड़ मारा है..ये मेरे से पैर छूकर माफी मांगे तभी इसे छोडूंगा. जब तक माफी नहीं मांगेगा तबतक नहीं छोडूंगा. 

ट्रैफिक पुलिस को मांगनी पड़ी माफी 

इधर भीड़ में आने-जाने वाले लोग भी पुलिस के खिलाफ युवक को सपोर्ट करने लगे. इतने में भीड़ भाड़ वाला इलाका होने से के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लग गया. अब ड्यूटी में अकेले होने के कारण ट्रैफिक सिपाही ने स्थिति को भांपते हुए युवक से माफी मांगना ही मुनासिब समझा. युवक की तरफ झुक कर यानी उसका पैर छूकर माफी मांग लिया. तब जाकर युवक बाइक लेकर वहां से हटा और यातायात सामान्य हुआ. ऐसे में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 

इधर पुलिस ने कर दी कार्रवाई 

मामला तो असली तब शुरू हुआ जब कटिहार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पैर छूकर माफी मंगवाने वाले उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कारवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. 

देखें वीडियो 

BPSC Protest: छात्रों के मसीहा से विलेन कैसे बन गए पीके?
 

    follow google news