खान सर के सरेंडर की खबरों के बीच उनके वकील का बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें फंसाने की हो रही है साजिश

Khan Sir FIR Controversy: पटना में खान सर के कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने की खबरों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है. उनके वकील ने कहा है कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. अब उनकी ओर से अग्रिम जमानत की तैयारी की जा रही है.

Khan Sir
Khan Sir

रोहित कुमार सिंह

follow google news

Khan Sir Patna Coaching Dispute: बिहार की राजधानी पटना से खान सर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अपने कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना के मामले में FIR दर्ज होने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर के पटना सिविल कोर्ट पहुंचने का दावं किया जा रहा था.

Read more!

हालांकि, शुरुआत में दावा किया जा रहा था कि खान सर पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आए हुए हैं. लेकिन अब इस बात का खुालसा हुआ है कि खान सर कोर्ट नहीं पहुंचे. इस बीच अब उनके वकील अरविंद कुमार ने बताया कि खान सर कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे वे अग्रिम जमानत की मांग करेंगे.

उन्होंने खान सर पर दर्ज FIR दर्ज को प्रतिशोध की भावना बताया. वकील का कहना है हवाई फायरिंग केवल सुरक्षा के उद्देश्य से की गई. इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है. उन्हें कहा ये फैजल खान (खान सर) को फंसाने और उनकी छवि खराब करने की साजिश है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार 2 जून की रात 15 से 20 अज्ञात लोगों ने पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट' के बाहर हमला कर दिया था. इस दौरान हमलावरों ने मौके पर जमकर तोड़फोड़ कर दी थी. इसके साथ ही पथराव भी किया था. इस घटना के बाद एक वीडियो में कोचिंग के दो गार्ड कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे थे, जिसका वीडियाे साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटना पुलिस ने दोनों गार्डों को हिरासत में लिया था.

पटना SSP ने क्या बताया?

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि हंगामे और तोड़फोड़ की इस वारदात में शिक्षक फैसल खान (खान सर) को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया गया है. SSP ने कहा था कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर खान सर से बेहद जल्द पूछताछ करने वाली है, हालांकि उस दौरान उन्होंने एफआईआर में शामिल कानूनी धाराओं की जानकारी शेयर नहीं की थी.

विरोधी संस्थानों ने किए ये दावे? 

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पटना के कोचिंग माफियाओं और संस्थानों के बीच आपसी जंग और तेज हो गई. शुरुआत में खान सर ने सीधे तौर पर आरोप मढ़ा था कि उनके कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग में और तोड़फोड़ के पीछे उनके विरोधी कोचिंग संचालक की साजिश है. वहीं दूसरी तरफ, विरोधी कोचिंग संस्थान ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर में पलटवार करते हुए दावा किया कि खान सर ने खुद सस्ती पब्लिसिटी या किसी अन्य छिपे मकसद से इस पूरी वारदात को खुद ही अंजाम दिलवाया.

यह भी पढ़ें: अगर जेल जाएंगे खान सर तो होगी कितनी सजा? पटना हाई कोर्ट के वकील यश माथुर ने बताया

    follow google news