भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों की है. खेसारी के 40वें जन्मदिन के मौके पर आकांक्षा पुरी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है, जिसके बाद दोनों को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT
जन्मदिन की बधाई या रोमांस का ऐलान?
15 मार्च को खेसारी लाल यादव का जन्मदिन था. इस खास मौके पर आकांक्षा पुरी ने उन्हें विश करते हुए कुछ बेहद निजी और अतरंगी तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं, वहीं एक फोटो में आकांक्षा और खेसारी 'लिप किस' करने की पोजीशन में बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं. आकांक्षा ने कैप्शन में खेसारी को सबसे हैंडसम और टैलेंटेड बताते हुए ढेर सारा प्यार लुटाया है.
यूजर्स ने लगाई क्लास!
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने खेसारी लाल यादव को उनकी शादीशुदा जिंदगी की याद दिलाते हुए जमकर लताड़ लगाई. एक यूजर ने लिखा, 'क्या खेसारी की पत्नी को इन तस्वीरों से ऐतराज नहीं है?' वहीं कई लोगों ने आकांक्षा पुरी को भी ऐसी 'टची' तस्वीरें पोस्ट करने के लिए भला-बुरा कहा. कमेंट सेक्शन में लोग मर्यादा और शालीनता की दुहाई देते नजर आए.
पहले भी जिम वीडियो पर हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी और आकांक्षा अपनी नजदीकियों को लेकर ट्रोल हुए हों. इससे पहले भी दोनों का एक जिम वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. हालांकि, आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वे खेसारी की बहुत इज्जत करती हैं और उनके बीच सिर्फ एक गहरी दोस्ती है, कोई अफेयर नहीं. लेकिन ताजा तस्वीरों ने इन दावों पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं.
क्या दोस्ती से बढ़कर है कुछ?
भोजपुरी गलियारों में काफी समय से खेसारी और आकांक्षा के अफेयर की चर्चाएं गर्म हैं. जानकारों का मानना है कि इन तस्वीरों के जरिए आकांक्षा ने एक तरह से अपने रिश्तों पर लगी अफवाहों को और हवा दे दी है. खेसारी लाल यादव की तरफ से फिलहाल इस ट्रोलिंग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बिहार से लेकर यूपी तक उनके प्रशंसक इन तस्वीरों को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं.
ADVERTISEMENT


