Khesari Lal Yadav Interview: काजल राघवानी से चक्कर, लड़कियों के MMS पर खेसारी ने बोल ही दिया सच 

हर्षिता सिंह

• 03:42 PM • 09 Nov 2024

Khesari Lal Yadav Interview: भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर विवादों में रहती है कभी अपने गानों को लेकर कभी फिल्मों को लेकर तो कभी भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर..साथ ही साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच के रिश्तों को लेकर भी खूब बवाल मचता है..अक्षरा सिंह और पवन सिंह के विवाद से तो हर कोई वाकिफ है. लेकिन अब विवादों में हैं भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव.

Khesari Lal Yadav Interview
Khesari Lal Yadav Interview
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर विवादों में रहती है कभी अपने गानों को लेकर कभी फिल्मों को लेकर तो कभी भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर..साथ ही साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच के रिश्तों को लेकर भी खूब बवाल मचता है..अक्षरा सिंह और पवन सिंह के विवाद से तो हर कोई वाकिफ है. लेकिन अब विवादों में हैं भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव.

Read more!

काजल राघवानी के आरोपों पर खेसारी ने बताया सच

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने बीते दिन ही खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए और कहा था कि खेसारी ने उनके साथ प्यार का नाटक किया पांच साल रिश्ते में रहे और फिर छोड़ दिया. काजल ने खेसारी पर लड़कियों के अश्लील फोटो रखने तक के आरोप लगाए थे. ऐसे में अब काजल के इन आरोपों पर खेसारी सामने आए और बिहार तक को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए..काजल संग अफेयर, शादी और लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाने को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए खेसारी ने सबसे पहले तो काजल संग रिश्ते की बात कबूली और बताया की जो भी था वो बहुत खूबसूरत था.

लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने पर खेसारी ने बताया सच 

लेकिन काजल द्वारा लगाए गए बाकी लड़कियों के न्यूड फोटों और वीडियो बनाने की बात को खेसारी ने खारिज किया और कहा कि बोलने को वो कुछ भी बोल सकती हैं, आगे कहा कि ऐसे लोग पागल हो जाते हैं..तो कुछ भी बोलते हैं और उसका जवाब देना मैं जरुरी नहीं समझता. 

काजल से शादी करने वाले थे खेसारी?

साथ ही खेसारी लाल यादव ने काजल के उस बयान पर भी जवाब दिया. जिसमें काजल ने कहा था कि खेसारी और काजल शादी करने वाले थे. काजल की बातों का जवाब देते हुए खेसारी ने कहा, मैं पागल हूं दो उससे शादी करुंगा..खेसारी ने डिफेंडर और ऑटो वाले बयान पर भी खुलकर जवाब दिया.

पूरा वीडियो देखें