Khesari Lal Yadav Video: सेल्फी की मांग पर फैन को धक्का मारना खेसारी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का पटना इवेंट में फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल. सेल्फी लेने आए युवक के साथ बदसलूकी पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स. जानें क्या है पूरा मामला.

NewsTak
खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल.

हर्षिता सिंह

follow google news

भोजपुरी जगत के 'ट्रेंडिंग स्टार' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक प्रशंसक (फैन) के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खेसारी के व्यवहार पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. 

Read more!

सेल्फी मांगना पड़ा भारी 

जानकारी के अनुसार, यह घटना पटना में आयोजित एक भव्य इवेंट की है, जहां खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी भी मौजूद थीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के बाद खेसारी कुर्सी पर बैठकर पानी पी रहे थे. इसी दौरान उनका एक क्रेजी फैन उनके करीब आता है और "भैया सेल्फी" कहकर फोन आगे बढ़ाता है. प्रशंसक का करीब आना खेसारी को नागवार गुजरा और उन्होंने झटके से हाथ मारकर उसे पीछे धकेल दिया. 

सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे लोग 

जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर आई, प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. यूजर्स का एक बड़ा वर्ग इसे खेसारी का 'घमंड' और 'फैन का अपमान' बता रहा है. एक यूजर ने लिखा, "इतनी शोहरत मिलने के बाद खेसारी भैया को अहंकार हो गया है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था." वहीं, दूसरी ओर खेसारी के कट्टर समर्थक उनका बचाव करते हुए कह रहे हैं कि सेलिब्रिटी को भी प्राइवेसी की जरूरत होती है और अचानक किसी का करीब आना सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है. 

नीलम गिरी की मौजूदगी में हुआ वाकया 

इस पूरी घटना के दौरान बिग बॉस फेम नीलम गिरी भी वहां मौजूद थीं. इस धक्का-मुक्की वाले वीडियो ने खेसारी की छवि पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि बीते साल आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह फिर से अपने काम में जुट गए हैं. अब देखना यह होगा कि क्या खेसारी इस विवाद पर अपनी सफाई पेश करते हैं या इसे अनदेखा कर देते हैं. 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पास कितना पैसा है? नेटवर्थ की डिटेल आई सामने

    follow google news