रील्स का 'चस्का' और इंस्टाग्राम का 'इश्क'! 3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार

हर्षिता सिंह

• 09:18 AM • 31 Jul 2026

लखीमपुर खीरी इंस्टाग्राम लव स्टोरी, बिहार इंस्टाग्राम रील लव, 38 साल की महिला 18 साल का प्रेमी, लखीमपुर वायरल न्यूज, इंस्टाग्राम पर प्यार का ड्रामा, Lakhimpur Kheri Instagram Love Story, Bihar Woman Runs Away With Lover, Lakhimpur Crime News, Viral Love Story Uttar Pradesh

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन जब यह इश्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की 'रील्स' के जरिए चढ़ता है, तो इंसान को न परिवार दिखता है, न लोक-लाज और न ही उम्र का फासला. कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला और अतरंगी वाकया सामने आया है उत्तर प्रदेश के लखीमपुर

कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन जब यह इश्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की 'रील्स' के जरिए चढ़ता है, तो इंसान को न परिवार दिखता है, न लोक-लाज और न ही उम्र का फासला. कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला और अतरंगी वाकया सामने आया है उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से, जहाँ 38 साल की एक तीन बच्चों की मां अपने से करीब 20 साल छोटे 18 वर्षीय 'रील वाले आशिक' के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुई कि पति और बच्चों की तमाम मिन्नतों को ठुकरा कर उसके पीछे-पीछे गांव आ धमकी.

Read more!


इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते-बनाते दिल दे बैठी 'लवली'

पूरी कहानी की पटकथा बिहार में लिखी गई थी. बिहार के रहने वाले प्रद्युम्न की शादी करीब 15 साल पहले सुमन कुमारी उर्फ लवली (38) से हुई थी. गृहस्थी हंसी-खुशी चल रही थी और दोनों के तीन मासूम बच्चे आदित्य (14), परसराज (8) और 6 साल की नन्हीं रूही भी हैं.
प्रद्युम्न मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था, जबकि पत्नी सुमन घर पर बैठकर मोबाइल पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने की शौकीन थी.

इसी रीलबाजी के चक्कर में करीब 6 महीने पहले सुमन की मुलाकात इंस्टाग्राम पर लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र निवासी 18 साल के पवन से हुई, जो हरियाणा के सोनीपत की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. बातों का सिलसिला बढ़ा तो उम्र का 20 साल का फासला हवा में उड़ गया. प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि करीब 3 महीने पहले सुमन अपने पति और तीनों मासूम बच्चों को बिना बताए घर से रफूचक्कर होकर सीधे सोनीपत में पवन के कमरे पर पहुंच गई और दोनों साथ रहने लगे.

शक, अनबन और लखीमपुर तक पीछा

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब सोनीपत में साथ रहते हुए पवन को लगा कि सुमन फोन पर किसी और लड़के से भी लंबी-लंबी बातें करती है. इस बात को लेकर दोनों में खिचखिच शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि 18 साल का पवन इस 'पंगे' से पीछा छुड़ाने के लिए चुपके से सोनीपत से भागकर अपने गांव लखीमपुर खीरी आ गया.

लेकिन प्रेमिका सुमन भी कम पक्की खिलाड़ी नहीं निकली. अपने से 20 साल छोटे आशिक की खोज खबर लेते हुए वह 4 दिन पहले सीधे लखीमपुर के सिकंद्राबाद में पवन के दरवाजे पर जाकर खड़ी हो गई.

 रोते रहे बच्चे, अड़ी रही प्रेमिका

गांव में अचानक 38 साल की महिला के इस तरह धमकने से हड़कंप मच गया.पवन के घरवालों ने फौरन पंचायत बुलाई. बात नहीं बनी तो ग्राम प्रधान की सूचना पर बिहार से पति प्रद्युम्न अपने तीनों मासूम बच्चों को लेकर लखीमपुर खीरी पहुंचा.

नीमगांव थाने में सोमवार को पूरा दिन 'महासभा' जमी. पुलिस अधिकारियों, स्थानीय संभ्रांत लोगों और पति ने सुमन को बहुत समझाया. मासूम बच्चे अपनी मां के आंचल को पकड़कर रोते-बिलखते रहे, लेकिन रील्स के भूत और 18 साल के आशिक के प्यार में अंधी हो चुकी सुमन का दिल एक बार भी नहीं पसीजा.

सुमन ने दो टूक लहजे में कहा "पति कुछ कमाता-धमाता नहीं है. बच्चे उसी के हैं तो अब वही पाले. हम किसी भी हाल में इसके साथ वापस बिहार नहीं जाएंगे.

'मुझे तो पता ही नहीं था कि यह 3 बच्चों की मां है'

दूसरी तरफ, 18 साल का प्रेमी पवन भी अब अपना माथा पीट रहा है. पवन का कहना है कि जब इंस्टाग्राम पर सुमन से उसकी दोस्ती हुई थी, तब उसने अपनी शादी और तीन बच्चों की बात छुपाकर रखी थी. उसे इस कड़वी सच्चाई का पता काफी बाद में चला.

फिलहाल, जब महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई, तो कानून के हाथ भी बंधे रह गए। थक-हारकर, आंखों में आंसू लिए प्रद्युम्न अपने तीनों बच्चों को संभालते हुए वापस बिहार की ट्रेन पकड़ने को मजबूर हो गया.

उधर, लखीमपुर खीरी की गलियों और चौपालों में इस 'इंस्टाग्रामिया मोहब्बत' और रील्स के इस खतरनाक साइड इफेक्ट की चर्चा जोरों पर है.