Manish Kashyap Exclusive Interview: सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद क्या बीजेपी में वापसी करेंगे मनीष कश्यप? जानिए खुद क्या कहा

अनिकेत कुमार

• 09:57 AM • 13 Nov 2026

Manish Kashyap Exclusive Interview: बिहार के यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बीजेपी में वापसी की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बिहार तक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सीएम से मुलाकात का मकसद क्या था और क्या वह फिर से बीजेपी में शामिल होंगे. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Manish Kashyap Interview
Manish Kashyap Interview
Google CTA

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) से वापस लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी अनुष्का भी मौजूद रही और दोनों के चेहरों पर सीएम से मिलते वक्त एक मुस्कान भी देखी गई. अब इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चाएं तेज हो गईं कि क्या मनीष कश्यप एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी यानी बीजेपी (BJP) में वापसी की राह तलाश रहे हैं. इसी बीच बिहार तक से मनीष कश्यप ने खास बातचीत की.

Read more!

इस मुलाकात पर सफाई देते हुए मनीष कश्यप ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी. उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले भी उन्होंने बातचीत की थी और वापस लौटने पर फिल्म उद्योग को बिहार में बढ़ावा देने और शो के अनुभवों को लेकर यह मुलाकात हुई थी. हालांकि, बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर इनकार नहीं किया, बल्कि यह कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में कोई विचार नहीं किया है.

राजनीति और अपनी संघर्ष यात्रा पर बेबाक राय

अपनी राजनीतिक यात्रा और संघर्ष के बारे में बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि राजनीति में सफलता पूरी तरह अपने हाथ में नहीं होती, क्योंकि इसमें आपको जनता और वोटरों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसके उलट, उन्होंने इंजीनियरिंग, यूट्यूबर बनने और रियलिटी शो तक का सफर अपने दम पर तय किया है. उन्होंने गर्व से कहा कि वे बिहार के एक साधारण परिवार से आने वाले पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का मुकाम और शोहरत हासिल की है.

रियलिटी शो का अनुभव और वेब सीरीज में एंट्री

मनीष कश्यप ने 'राइज एंड फॉल' शो के अपने 41 दिनों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अंदर किसी तरह का छल-प्रपंच नहीं किया, जिसके चलते शो के मेकर्स और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने भी उनकी सराहना की. शो के बाद अब वह जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि फरवरी महीने से उनकी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होगी.

तेज प्रताप यादव के बयानों पर नाराजगी

शो के दौरान और बाहर जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव के साथ रिश्तों और बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष कश्यप ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जब वे तेज प्रताप के बारे में कोई गलत बात नहीं बोल रहे हैं, तो शो से बाहर आकर उनके खिलाफ बयानबाजी करना और रात में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उचित नहीं है. उन्होंने सलाह दी कि राजनेताओं को थोड़ी परिपक्वता (Maturity) दिखानी चाहिए और रिश्तों को बिगाड़ने के बजाय सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

सीएम सम्राट से मिले मनीष कश्यप, होने वाली पत्नी अनुष्का भी रहीं साथ; BJP में वापसी की अटकलें तेज