राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों के बीच यूट्यूबर और जनमुद्दों पर मुखर रहने वाले मनीष कश्यप पहुंचे . प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे, जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी हो रही थी .
ADVERTISEMENT
"मुद्दे को डाइवर्ट मत करो, एक मांग पर टिको"
प्रदर्शन के दौरान जब कुछ छात्र और प्रदर्शनकारी एक साथ कई तरह की मांगें उठाने लगे, तब मनीष कश्यप ने उन्हें रणनीति के तहत एकजुट रहने की सलाह दी . मनीष कश्यप ने कहा कि अगर किसी लक्ष्य को हासिल करना है, तो ध्यान सिर्फ एक ही मुख्य मुद्दे पर केंद्रित होना चाहिए .
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा, "पहले शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगो. अगर ध्यान भटक जाएगा, तो असली मुद्दा ही पीछे छूट जाएगा. इस तरह से मुद्दे को डाइवर्ट करने की कोशिश मत करो.
भागने के आरोपों पर दिया तीखा जवाब
प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों द्वारा पीछे से 'भागने' का आरोप लगाए जाने पर मनीष कश्यप भड़क उठे और उन्होंने मौके पर ही अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वे यहां सिर्फ औपचारिकता निभाने नहीं आए हैं, बल्कि उन्होंने खुद धरातल पर उतरकर छात्रों की बात रिकॉर्ड की है.
मनीष कश्यप ने कहा, "मैं अगर चाहता तो आराम से स्टूडियो में बैठा रहता, कोई मेरा क्या कर लेता? लेकिन मैं धरातल पर आकर खुद छात्रों के इंटरव्यू कर रहा हूं जो ईमानदारी से आपकी आवाज उठा रहा है, उस पर ऐसे झूठे आरोप मत लगाओ.
आंदोलन में बिहार के छात्रों का दबदबा
बातचीत के दौरान मनीष कश्यप ने इस बात पर जोर दिया कि इस आंदोलन में बिहार के युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक है . मौके पर मौजूद नालंदा और राजगीर से आए छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटने वाले हैं .
ADVERTISEMENT


