बिहार में शराबबंदी को लेकर होने वाला है बदलाव? बिहार तक के पॉडकास्ट में मनोज तिवारी के इस बयान के बाद तेज हुई चर्चा

Manoj Tiwari statement on liquor ban: दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के एक पॉडकास्ट बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कही, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या वाकई राज्य में शराबबंदी को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या नहीं.

Manoj Tiwari statement on sharabbandi
Manoj Tiwari statement on sharabbandi

ऋचा शर्मा

follow google news

Manoj Tiwari statement on sharabbandi: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिहार तक से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पॉडकास्ट में राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून से लेकर भोजपुरी कलाकारों के राजनीतिक भविष्य तक बात की है. पॉडकास्ट में मनोज तिवारी के शराबबंदी पर दिए बयान के बाद बिहार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई राज्य में शराबबंदी को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या नहीं.ऐसे चलिए जानते हैं उन्होंने बिहार तक पॉडकास्ट में क्या क्या कहा...

Read more!

बिहार में शराबबंदी नीति पर दिया बड़ा बयान

पॉडकास्ट में मनोज तिवारी ने बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है जब इस नीति की गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए. उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी शराबबंदी है, लेकिन वहां कुछ व्यावहारिक रास्ते निकाले गए हैं. मनोज तिवारी का मानना है कि बिहार की शराब नीति में थोड़े बदलाव की आवश्यकता है ताकि इसे और अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाया जा सके. उनके इस बयान को भविष्य में शराबबंदी कानून में ढील के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

पवन सिंह को राज्यसभा नहीं भेजने पर क्या कहा

वहीं इस दौरान पवन सिंह के बीजेपी में भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर मनोज तिवारी ने अपनी बता रखी. उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनके छोटे भाई जैसे हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ समीकरणों के चलते पवन सिंह को राज्यसभा नहीं भेजा जा सका, जिसका उन्हें और पार्टी को दुख है. हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द पवन सिंह को पार्टी में एक बड़ा स्थान और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि पवन अब एक परिपक्व राजनेता बन चुके हैं.

खेसारी लाल यादव की राजनीतिक भूल पर चर्चा

खेसारी लाल यादव के आरजेडी में शामिल होने और चुनाव हारने पर मनोज तिवारी ने कहा कि ये उनका एक गलत कदम था. उन्होंने बताया कि खेसारी पहले बीजेपी के लिए प्रचार कर चुके हैं, लेकिन ऐन वक्त पर उनकी विचारधारा बदल गई. मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने बड़े भाई के नाते खेसारी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उन्हें समझ नहीं आया. उन्होंने साफ किया कि भले ही राजनीतिक विचारधारा अलग हो, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर रिश्ता कायम रहेगा.

बिहार का अगले मुख्यमंत्री को लेकर कही बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं और बिहार में नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए में सब कुछ तय नियमों के आधार पर चलता है. उन्होंने सम्राट चौधरी और अन्य संभावित नामों पर खुलकर बात की. हालांकि यह भी कहा कि बीजेपी में अंत में खड़ा व्यक्ति भी लीडर बन सकता है. उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का स्वागत करते हुए इसे नीतीश कुमार का बड़प्पन बताया कि उन्होंने पद पर रहते हुए अपने बेटे को आगे नहीं बढ़ाया.

यहां देखें पूरा पॉडकास्ट

 

    follow google news