भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और टेलीविजन स्टार मोनालिसा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने करियर, पर्सनल लाइफ और सालों पहले पावरस्टार पवन सिंह के साथ जुड़े अपने नाम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मोनालिसा ने साफ कहा है कि उनका बेवजह नाम जोड़ा गया था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी. साथ ही उन्होंने पवन और अक्षरा सिंह के झगड़े की बात भी कही. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
ADVERTISEMENT
अफेयर की खबरों पर मोनालिसा का जवाब
एक दौर था जब भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी सबसे हिट मानी जाती थी. इनके अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए मोनालिसा ने कहा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में यह चलन है कि अगर आपने किसी के साथ 5-6 फिल्में कर लीं, तो लोग मान लेते हैं कि अफेयर चल रहा है.' उन्होंने साफ किया कि जब वह पवन सिंह के साथ काम कर रही थीं, तब उनका नाम बेवजह जोड़ा गया, जबकि सच्चाई कुछ और थी.
वैनिटी वैन में झगड़े और शूटिंग में देरी
मोनालिसा ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्तों पर भी बड़ी बात कही. उन्होंने बताया कि जिस वक्त वह पवन सिंह के साथ काम कर रही थीं, उस समय पवन सिंह के पहले से ही कई अफेयर चल रहे थे. मोनालिसा ने खुलासा किया कि सेट पर अक्सर तनाव का माहौल रहता था. वैनिटी वैन में पवन सिंह के झगड़े चलते रहते थे, जिसकी वजह से कई बार फिल्मों की शूटिंग तक रुक जाती थी. उन्होंने कहा कि वह इन सब चीजों से काफी परेशान हो गई थीं क्योंकि अफेयर किसी और का होता था और नाम उनके साथ जोड़ा जाता था.
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
जब मोनालिसा से पूछा गया कि क्या उनके और पवन सिंह के अफेयर की खबरों से अक्षरा सिंह को फर्क पड़ता था, तो उन्होंने कहा, 'अक्षरा ने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा. वे दोनों सेट पर अपने में ही रहते थे, लेकिन कई बार उनके बीच होने वाले झगड़ों से सेट का माहौल खराब हो जाता था.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब पवन सिंह अक्षरा के साथ रिलेशनशिप में थे, तब भी उनके कई अन्य अफेयर चर्चा में थे.
पवन सिंह के व्यवहार पर राय
अक्सर लोग पवन सिंह को 'घमंडी' या 'बदतमीज' कहते हैं, लेकिन मोनालिसा ने इस पर अपना अलग अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उनके साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया और न ही कभी गलत तरीके से बात की.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT

