3 बच्चों और महिला का गला रेता...रूम से बहने लगी खून का धारा! दिल्ली में बिहार के एक ही परिवार के 4 लोगों के कत्ल!

दिल्ली के समयपुर बादली में बिहार की एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. इस सामूहिक हत्याकांड के बाद से ही मृतका का पति घर से फरार है, जिसे पुलिस मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है.

बिहार
बिहार

हर्षिता सिंह

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक घर के भीतर बिहार के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों में एक महिला और उसके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं. इस सामूहिक हत्याकांड ने न केवल इलाके को झकझोर कर रख दिया है बल्कि पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं.

Read more!

दरवाजे की दरार से बहता खून देख फटी रह गईं आंखें

यह पूरी घटना 25 फरवरी की रात की है. समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में स्थित गली नंबर 3 के एक मकान में यह खूनी खेल खेला गया. वारदात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने घर के दरवाजे की दरार से खून की लकीर बाहर निकलते देखी. जब उसने अंदर झांका तो वहां का मंजर देख उसकी चीख निकल गई. कमरे में महिला और उसके तीन बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े थे.

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है. उसके साथ उसके तीन बेटों की भी हत्या की गई है, जिनकी उम्र क्रमशः 7 साल, 5 साल और सबसे छोटा मात्र 3 साल का था. चारों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि कातिल ने कितनी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया है.

शक के घेरे में फरार पति

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही महिला का पति घर से गायब है. पुलिस को सबसे ज्यादा शक पति पर ही है, क्योंकि वारदात वाली रात के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है. पड़ोसियों का कहना है कि यह परिवार बिहार का रहने वाला था और यहां मजदूरी व सब्जी बेचने का काम करता था. हालांकि, किसी ने भी पति-पत्नी के बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा होते नहीं देखा था.

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने सबूत इकट्ठा किए हैं. कमरे की दीवारों और फर्श पर बिखरा खून किसी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. फिलहाल चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फरार पति की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस रात उस बंद कमरे के भीतर क्या हुआ था.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड; अगले 48 घंटों में 35 डिग्री के पार जाएगा पारा, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

    follow google news