मोतिहारी: जयमाल के बाद दूल्हे को रुपए देकर दुल्हन ने पूछा- कितने हैं, यहीं खुल गई पोल और टूट गई शादी

मोतिहारी में जयमाल के बाद दूल्हे की अनपढ़ता की पोल खुली, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, बारात को बंधक बनाया गया, पुलिस ने छुड़ाया.

Motihari news, groom illiterate, bride refuses marriage, Bihar viral wedding, शादी से इंकार, मोतिहारी बारात बंधक, अनपढ़ दूल्हा, barat hostage
तस्वीर: बिहार तक.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मोतिहारी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हे के की पोल जयमाल के बाद मंडप में खुल गई. पोल खुलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. यहीं नहीं दुल्हे और बारातियों को बंधक भी बना लिया गया था. पुलिस आई तो वे छूट पाए. 

Read more!

मोतिहारी के एक गांव में शादी तो टूटी ही, दूल्हा और बारात को भी बंधक बना लिया गया. ये सब तब हुआ जब दूल्हे के अनपढ़ होने की पोल खुल गई. मामला मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के एक गांव का है.  

ये है पूरा मामला 

घोड़ासहन थाना इलाके के कदमवा गांव से बारात पताही थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी. बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ. बारातियों ने खूब जमकर दावत उड़ाई. इधर जयमाल हुआ. यहां तक तो सब ठीक था. इसके बाद ही दृश्य अचानक बदला. 

दूल्हे को रुपए गिनने के लिए दिया गया 

जयमाल के बाद दूल्हे को रुपए दिए गए. पूछा गया कि कितने हैं? दुल्हन इस दौरान दूल्हे को एक टक देखती रही. इधर दूल्हा रुपए नहीं गिन पाया. उसके अनपढ़ होने की पोल खुल गई. 

मचा बावल 

इधर दूल्हे के अनपढ़ होने की पोल खुलते ही बवाल मच गया. दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. बोली- जो शख्स पैसे तक नहीं गिन सकता वो मेरा साथ क्या देगा? दूल्हे और बारातियों को घरातियों ने बंधक बना लिया. 

विवाद के बीच चलता रहा समझाइश का दौर 

विवाद की सूचना पताही थाने तक पहुंची. वहां उसे थानाधिकारी विनीत कुमार पहुंचे. काफी समझाइश के बाद दुल्हन शादी के लिए तो नहीं मानी पर घरातियों ने बारातियों और दूल्हे को छोड़ दिया. बारात बैरंग वाप लौट गई. 

यह भी पढ़ें: 

मोतिहारी: महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए Master साहब, तस्वीरें वायरल हो तो हो गया कांड
 

    follow google news